तस्वीरें : जब बेटी आराध्या संग गणपति बप्पा के दर्शन को पहुँची ऐश्वर्या राय बच्चन !
इस समय पूरा बॉलीवुड गणपति बप्पा के स्वागत सतकार में व्यस्त है। मुंबई में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा पर्व गणेश चतुर्थी आने बाद टीवी और बॉलीवुड के सितारों के घरों में भी गणपति का आगमन हो रहा है। ऐसे में कई सितारे पंडालों और मंदिरों में बप्पा के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या को लेकर मुंबई के एक गणेश पंडाल में पहुँची। ऐश्वर्या बड़ी गणेश भक्त है और हर साल आराध्या के साथ गणपति के दर्शन को जाती हैं।
इस मौके पर नन्ही आराध्या अपने पिंक लहँगे में बेहद क्यूट लग रही थीं और मम्मी ऐश्वर्या भी उनकी खूबसूरती को मैच कर रही थीं। देखिये इस माँ-बेटी की क्यूट जोड़ी को यहाँ -
Updated: August 28, 2017 11:06 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News