टीवी के ये 10 रियलिटी शो आपको अपने परिवार के साथ ज़रूर देखने चाहिए !

    टीवी के ये 10 रियलिटी शो आपको अपने परिवार के साथ ज़रूर देखने चाहिए !

    टीवी की दुनिया आपको सिर्फ सास बहू की कहानी ही नहीं सुनाती बल्कि इसने आपको एक से बढ़कर एक रियलिटी शो भी दिए हैं। हमारे पास ऐसे रियलिटी शो है जो न सिर्फ आपका मनोरंजन करते हैं बल्कि आपको बहुत कुछ सिखाते भी हैं। आये दिन टीवी पर कोई न कोई रियलिटी शो आता रहता है। यह रियलिटी शो मनोरंजन के साथ आपके टैलेंट को भी निखारता है और कई बार आप अपने अन्दर छिपे टैलेंट को पहचान पाते हैं।

    जहाँ कई ऐसे रियलिटी शो आते हैं जिनमें भद्दी बातें और गंदे सीन्स के अलावा कुछ नहीं होता वहीं कई इसे सीरियल भी हैं जिन्हें आप अपने परिवार वालों के साथ देख सकते हैं। देखिये इन शोज़ की लिस्ट -

    टीवी के ये 10 रियलिटी शो आपको अपने परिवार के साथ ज़रूर देखने चाहिए !

    टीवी के ये 10 रियलिटी शो आपको अपने परिवार के साथ ज़रूर देखने चाहिए !

    टीवी के ये 10 रियलिटी शो आपको अपने परिवार के साथ ज़रूर देखने चाहिए !

    टीवी के ये 10 रियलिटी शो आपको अपने परिवार के साथ ज़रूर देखने चाहिए !

    कौन बनेगा करोड़पति

    इस शो में आप क्विज़ खेलकर सवालों के जवाब देकर पैसे जीतते हैं। इसके होस्ट अमिताभ बच्चन हैं। यह शो एक ज्ञानवर्धक शो है जो आपके ज्ञान को बढ़ाता है और ये पूरी दुनिया में फेमस है। इसमें एंट्री के लिए फ़ोन से और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। शो में जीतने की राशि अधिकतम 1 करोड़ तक है। 

    एमटीवी रोडीज़

    एमटीवी रोडीज़ एक रियलिटी शो है जो एमटीवी पर प्रसारित होता है। यह शो इंडिया के युवा वर्ग में बहुत कॉमन है। इस शो के पार्टिसिपेंट रोज़ एक नया चैलेंज फेस करते हैं जो बहुत कठिन होते हैं। शो के पार्टिसिपेंट ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बाद सेलेक्ट किये जाते हैं। इसके इंटरव्यू वेब पर बहुत पॉपुलर हैं।

    डांस इंडिया डांस

    यह डांस रियलिटी शो है और इसे हम अब तक का डांस का बेस्ट शो भी कह सकते हैं। इस शो ने बच्चे बड़ों सभी को डांस करने का मौका दिया। इसमें अलग अलग तरीके के डांस दिखाए गये हैं और इसका ऑडिशन दो टुकड़ों में होता है। यहाँ तक की डांस फॉर्म जैसे बॉलरूम, हिपहॉप, बैलेट भी कांटेस्टेंट को सिखाये जाते हैं। कांटेस्टेंट को कोरियोग्राफर से प्रॉपर ट्रेनिंग मिलती है।

    झलक दिखला जा

    झलक दिखला जा भी डांस एंटरटेन्मेंट शो है और ये कलर्स चैनल पर प्रसारित होता है। इस शो की थीम के हिसाब से एक प्रोफेशनल डांसर अपने कंटेस्टेंट के साथ डांस करता है। यह शो सितम्बर 2006 में शुरू हुआ था और इसके 9 सीज़न आ चुके हैं। शो में गणेश हेगड़े, करन जोहर, डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित, रेमो डीसूज़ा इसके मुख्य जज थे।

    इंडियाज़ गॉट टैलेंट

    यह एक रियलिटी शो है और इसकी थीम अमेरिका गॉट टैलेंट से ली गयी है। अलग अलग शहर में ऑडिशन होते हैं और फिर शो के कांटेस्टेंट चुने जाते हैं। कांटेस्टेंट का फाइनल सिलेक्शन जज अपने शो पर करते हैं। शो में जजों द्वारा एलिमिनेशन भी होता है मगर फाइनल सिलेक्शन ऑडियंस के वोट होते हैं। शो के विनर को अवार्ड के तौर पर एक निश्चित राशि दी जाती है।

    इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़

    इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ बच्चों का शो है जिसमें 5 साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे हिस्सा लेते हैं। शो को एस्सेल प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है और इसके होस्ट रित्विक धन्जानी और रागिनी खन्ना थे। इस शो में बच्चे अपनी एक्टिंग द्वारा जजेस को इम्प्रेस करते हैं। शो के जज हैं बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, सोनाली बेंद्रे और फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग बसु।