आगे आने वाली ये 15 बायोपिक्स आपका उत्साह और बढ़ा देंगी !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
बायोपिक बॉलीवुड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये सिर्फ कहानियाँ नहीं होतीं। ये फिल्म हमें बहुत कुछ सिखाती भी हैं और दूसरों के जीवन के बारे में बताती हैं। इसके साथ ही हमें इस बात को जानने में दिलचस्पी है कि फिल्म में उनके जीवन को कितने अच्छे ढंग से दिखाया जायेगा ओर कितने बेहतर तरीके से एक्टर्स अपने किरदार निभायेंगे। बॉलीवुड में बायोपिक सिर्फ 2017 ही नहीं बल्कि 2018 में भी आने वाली हैं ! आइये आपको बताएं इनके बारे में -
- 1/15
सचिन - अ बिलियन ड्रीम्स
क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाली सचिन तेंदुलकर के जीवन पर ये डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। इसमें सचिन खुद काम कर रहे हैं ओर उनके बेटे अर्जुन को भी लिया गया है। ये फिल्म 2017 के मध्य में आयेगी !
- 2/15
पैडमैन
ये कहानी अरुणाचलम मुरुगंथालम नामक व्यक्ति की कहानी है जो कि एक सामाजिक उद्योगपति हैं, जिन्होंने भारत के पहले कम कीमत वाले सेनिट्री नैपकिन्स बनाये। एक्टर अक्षय कुमार इनकी भूमिका निभाएंगे और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना इसे प्रोड्यूस करेंगी !
- 3/15
पूर्णा
राहुल बोस की फिल्म 'पूर्णा' 13 साल कि बच्ची की कहानी है, जो माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की इन्सान थी।
- 4/15
पद्मावती
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' चित्तौड़ की रानी पद्मावती की कहानी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर होंगे !
- 5/15
डैडी
ये मुंबई के गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गावली की कहानी है और अर्जुन रामपाल इस फिल्म में काम कर रहे हैं !
- 6/15
इन्दु सरकार
मधुर भंडारकर की ये फिल्म इंदिरा गाँधी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में पिंक की एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी, नील नितिन मुकेश और सुप्रिया विनोद काम कर रहे हैं।
- 7/15
मोगुल
संगीत के बेताज बादशाह गुलशन कुमार पर आधारित इस फिल्म में अक्षय कम कर रहे हैं।
- 8/15
गोल्ड
रीमा कागती की फिल्म 'गोल्ड' हॉकी के सितारे बलबीर सिंह के बारे में है, जो भारत को पहला गोल्ड मैडल दिलाने वाली टीम का हिस्सा थे। ये फिल्म 2018 में आएगी ओर इसमें अक्षय लीड रोल में होंगे।
- 9/15
हसीना
दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की ज़िन्दगी पर बनने वाली इस फिल्म में श्रध्दा कपूर अपने भाई सिधांत के साथ दिखेंगी।
- 10/15
मंटो
नवाज़ मंटो की ज़िन्दगी दर्शाते दिखेंगे !
- 11/15
शशिकला
राम गोपाल वर्मा पुराने ज़माने की एक्ट्रेस और राजनेता शशिकला पर फिल्म बनाने वाले हैं।
- 12/15
दत्त
संजय दत्त की ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म में रणबीर कपूर, सोनम कपूर सहित कई एक्टर्स दिखाई देंगे।
- 13/15
साईना
बैडमिंटन की खिलाड़ी साईना नेहवाल के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है और इसमें श्रद्धा कपूर साईना का किरदार निभाएंगी।
- 14/15
कल्पना चावला बायोपिक
देश की पहली महिला एस्ट्रोनॉट का किरदार प्रियंका निभाने वाली हैं।
- 15/15
पीवी सिन्धु बायोपिक
सोनू सूद पीवी सिन्धु के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। सिन्धु देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक्स में सिल्वर मैडल जीता था।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें