ये हैं अजय की 5 सबसे बेहतरीन परफॉरमेंसेस !

    ये हैं अजय की 5 सबसे बेहतरीन परफॉरमेंसेस !

    फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल से काम कर रहे अजय देवगन ने अपने साथ के कई एक्टर्स के मुताबिक अपने किरदारों के बीच सबसे ज़्यादा बदलाव किये हैं।

    अजय ने इन 25 सालों में लगभग 100 फ़िल्में की हैं। उन्होंने 1990 में शुरुआत की थी और तब उनके ज़्यादातर किरदार एक गुस्सैल प्रेमी का हुआ करते थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने कई अलग-अलग तरह की फ़िल्में बनाने की कोशिश की है जिनमें सामाजिक फ़िल्में, कॉमेडी फिल्म, एक्शन-कॉमेडी फ़िल्में, ड्रामा और समीक्षकों द्वारा प्रशंसनीय फ़िल्में भी दी हैं। उनकी हाल में आयी फिल्म 'शिवाय' एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी।

    सिनेमा के अपने इस सफर में उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत है। अब चाहे उनकी फ़िल्में ज़्यादा ख़ास ना होती हो लेकिन एक समय पर अजय देवगन ने कई फिल्मों में काफी बेहतरीन परफॉरमेंस दी है। आइये आपको बतायें उनकी 5 बेस्ट परफॉरमेंस के बारे में -

    #5 ख़ाकी

    अजय ने यशवंत अंग्रे का किरदार निभाया था जो एक निर्दयी कातिल और पूर्व पुलिस अफसर है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग कमाल थी।

    #4 गंगाजल

    बिहार की घटना पर आधारित प्रकाश झा की इस फिल्म में अजय ने एक एसपी की भूमिका को काफी अच्छे ढंग से निभाया था।

    #3 कंपनी

    राम गोपाल वर्मा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक कंपनी में अजय ने मुंबई के गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी।

    #2 ज़ख्म

    फिल्म 'ज़ख्म' में अपने किरदार के लिए अजय को नेशनल अवार्ड मिला था।

    #1 दि लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह

    शहीद भगत सिंह की भूमिका को अजय देवगन ने बखूबी निभाया था। ना केवल उन्होंने भगत सिंह के ऐतिहासिक किरदार को निभाया बल्कि उन्होंने लोगों को अपनी एक्टिंग से ये मानने पर मजबूर कर दिया कि वे ही भगत सिंह हैं। अपने इस रोल के लिए  अवार्ड्स भी मिले, जिनमें फ़िल्मफ़ेयर और नेशनल अवार्ड भी शामिल थे। 

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !