टीवी के इन 6 सितारों ने कुछ इस अंदाज़ में किया था अपने पार्टनर को प्रोपोज !

    टीवी के इन 6 सितारों ने कुछ इस अंदाज़ में किया था अपने पार्टनर को प्रोपोज !

    जब भी हम ग्लैमर, रोमांस, अफेयर या रिलेशनशिप की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में सिर्फ बॉलीवुड आता है। हमें ऐसा लगता है कि सिर्फ बॉलीवुड में ही ये चीजें होती है। मगर ऐसा नहीं है टीवी की दुनिया भी बड़ी रंगीन है यहाँ कई सेलेबस ऐसे है जिनकी लव स्टोरी एकदम डिफरेंट है। टीवी ने हमें रोमांस, अफेयर और प्रपोज़ल की एक अलग ही तस्वीर से रूबरू कराया है। इनके क्यूटेस्ट प्रपोज़ल और लव स्टोरी जानने को हम भी बेहद इच्छुक रहते हैं।

    आइये आपको बताते हैं टीवी के क्यूट प्रपोज़ल के बारे में - 

    गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी

    गुरमीत और देबिना की जोड़ी हमें NDTV इमेजिन के शो 'रामायण' में देखने को मिली जहाँ से ये सेलेबस घर घर की पहचान बने। इनकी प्यार की कहानी काफी पहले शुरू हो चुकी थी जब ये पहली बार मिले थे। गुरमीत मुंबई में अपने किसी फ्रेंड के घर अक्सर जाया करते थे जिसकी रूममेट कोई और नहीं बल्कि देबिना थी। इसके बाद गुरमीत की वो फ्रेंड कही और शिफ्ट हो गई और देबिना वही रह गई । कुछ मुलाकातों के बाद दोनों को एक दूसरे के प्यार का एहसास हुआ और एक मुलाक़ात के दौरान दोनों ने  अपने प्यार को स्वीकार किया। फरवरी साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।

    करन मेहरा और निशा रावल

    ऐसा किसने सोचा होगा कि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सीधे साधे नैतिक एक दिन अपनी लेडी लव को सबके सामने प्रपोज़ करेंगे।जी हाँ ये लव स्टोरी एक फ़िल्म के सेट से शुरू हुई जब निशा और करन पहली बार मिले थे। इसके बाद जब एक बार निशा करन की बर्थडे पार्टी में आई थी तो करन ने घुटनों के बल झुक्कर एकदम रोमांटिक स्टाइल में निशा को प्रपोज़ किया। उस समय वहाँ पर मीडिया, करन के फ्रेंड्स और फैमिली भी मौजूद थी। निशा ने उस वक्त हाँ कहा और दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद 24 नवम्बर 2012 को दोनों ने शादी कर ली और अब एक बेटे के माता पिता हैं।

    अदिति शिर्वैकर और मोहित मलिक

    इससे ज्यादा अच्छा क्या हो सकता था जब एक अप्रैल फूल का प्रैंक क्यूट लव स्टोरी में बदल गया। जी हाँ मोहित मलिक और अदिति की लाइफ में कुछ ऐसा ही हुआ। सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के सेट से दोनों की फ्रेंडशिप शुरू हुई और काफी बाद में जाकर इन्होंने शादी की। कुछ ऐसा हुआ था कि मोहित ने अदिति को अप्रैल फूल वाले दिन प्रपोज़ किया था और अदिति इतनी कन्फ्यूज़ हो गई थी कि उन्होंने एक दिन तक कोई जवाब ही नहीं दिया। फिर जब अगले दिन मोहित ने अपने दिल की बात अदिति को बताई तब उन्हें समझ आया कि मामला सीरियस है।

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम

    'ससुराल सिमर का' के प्रेम और सिमर इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जबसे दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को स्वीकार किया है तभी से ये लाइमलाइट में बने हुए हैं। आपको बता दें कि दीपिका एक डाइवोर्सी हैं। दीपिका के मुताबिक ज़िन्दगी के उन क्षणों में शोएब ने उनकी बहुत मदद की जब वो इन मुश्किल हालातों से गुजर रही थी। एक बार जब शोएब अपने किसी आउट डोर प्रोजेक्ट की वजह से 40 दिन के लिए बाहर थे तब दीपिका को उनकी कमी का एहसास हुआ। हालाँकि तब दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। इसके बाद दोनों में नजदीकिया बढ़ी। शोएब ने नच बलिये के सेट पर दीपिका को शादी के लिए प्रपोज़ किया।

    सनम जोहर अबीगेल पण्डे

    सनम और अबीगेल सिर्फ दोस्त ही रहना चाहते थे लेकिन आपको तो पता ही है कि प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है। यहाँ भी कुछ ऐसा ही हुआ लगभग एक साल बाद सनम ने एक पार्टी में अबीगेल को प्रपोज़ किया जब वो नींद में थी। अबीगेल को कुछ समझ नहीं आया और उन्होंने सिर्फ थैंकयू कहा। अगले दिन जब अबीगेल के फ्रेंड्स ने उनसे इस बारे में पूछा तब उन्हें इसका एहसास हुआ। तब अबीगेल ने सनम के पास जाकर गलती मानी और उन्हें कहा कि वो नींद में थी इसलिए कुछ समझ नहीं पायी। इसके बाद अबीगेल ने सनम को 'नच बलिये' 8 के सेट पर भी प्रपोज़ किया।

    टीवी के इन 6 सितारों ने कुछ इस अंदाज़ में किया था अपने पार्टनर को प्रोपोज !

    इनमें से आपको किसकी लव स्टोरी पसंद आई ?