क्या बॉलीवुड में ये आने वाली फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी ?

    क्या बॉलीवुड में ये आने वाली फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी ?

    लगभग आधा साल गुज़र चुका है और हम अब भी एक सुपरहिट फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। इन 6 महीनों में कई फिल्में रिलीज़ हुई लेकिन किसी में वो जादू नहीं था, जो दर्शकों को कई दिनों तक बाँधे रखे। जबसे फ़िल्म बाहूबली 2 रिलीज़ हुई है बॉलीवुड का स्टैण्डर्ड बढ़ गया है। यहाँ तक की बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' भी कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई। जहाँ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना अब एक आम बात हो गयी है वहीं इन दिनों बॉलीवुड एक बॉक्स-ऑफिस हिट के लिए तरस रहा है। सलमान खान की फ़िल्म 'टयूबलाइट' से काफ़ी उम्मीदें थी लेकिन वो भी बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुँह गिर गयी।

    अब बचे 6 महीनों में बॉलीवुड की 4 फिल्में रिलीज़ होने वाली है। आइये जानते हैं उनके बारे में - 

    गोलमाल अगेन

    गोलमाल फ्रंचाईज़ी की चौथी फ़िल्म से उम्मीद है कि वो अपनी विरासत बनाए रखेंगी। जहाँ फ़िल्म में नए चेहरे के तौर पर परीनीति चोपड़ा और तब्बू होंगे वहीँ रोहित शेट्टी और अजय देवगन की पुरानी जोड़ी साथ नज़र आएगी। ये फ़िल्म आसानी से 1100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है क्योंकि ये दिवाली के समय रिलीज़ होगी।

    जुड़वा 2

    वरुण धवन बॉलीवुड के गोल्डन बॉय हैं। उन्होंने आज तक कोई फ्लॉप फ़िल्म नहीं दी है। अब वरुण अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जुड़वा 2 में नज़र आयेंगे। जुड़वा 2 साल 1997 में आई सलमान खान की फ़िल्म जुड़वा का सीक्वल है। इस फ़िल्म में उनके साथ जैकलीन फ़र्नांडिज़ और तापसी पन्नू की जोड़ी नज़र आएगी। इसके अलावा फ़िल्म में सलमान का कैमियो होगा। फ़िल्म 29 सितम्बर 2017 को रिलीज़ होगी।

    पद्मावती

    एक बार फिर नवम्बर के महीने में संजय लीला भंसाली अपनी फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आयेंगे। इस फिल्म में इनके साथ शहीद कपूर भी होंगे। फ़िल्म की शूटिंग शुरू होते ही इसने बहुत सुर्खियाँ बटोरी थी। जिस समय फ़िल्म के सेट पे जयपुर में तोड़ फोड़ मचाई गयी थी। फ़िल्म रिलीज़ से पहले आलोचनाओं का शिकार हो सकती है और ये अंजाने में फ़िल्म की पब्लिसिटी बढ़ाने में मदद करेगा।

    टाइगर ज़िन्दा है

    इस फ़िल्म का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। ये फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल है और इसमें हमें सलमान और कैटरीना की जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी। इस बात को कहने में कोई संकोच नहीं कि ये इस साल की ब्लाकबस्टर फ़िल्म होगी?

    आपकी नज़र में कौन सी फ़िल्म सबसे बड़ी हिट साबित होगी ? हमें कमेंट में बताये !