बॉलीवुड के इन 7 सितारो ने की अपने ही फैंस से शादी !

    बॉलीवुड के इन 7 सितारो ने की अपने ही फैंस से शादी !

    हम सभी की एक इच्छा होती है कि हमारी शादी उससे हो जो हमें अच्छा लगता है। किसी फ़िल्म के किसी सितारे से लेकर किसी क्रिकेटर तक के लिए हमारी दीवानगी अलग अलग रहती है। लेकिन ऐसा कितनी बार होता है कि आपकी शादी उनसे हो जाए या शायद ही आप उनसे कभी मिल पाए। तो आपको बता दें कि हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई ऐसे फैंस हैं जिन्होंने अपने फेवरेट स्टार से शादी की।

    आइये आपको बताते हैं इनके बारे में-

    मुमताज़ और मयूर माधवानी

    बिज़नेस टाइकून मयूर मधवानी मुमताज़ को मन ही मन बहुत चाहते थे। मुमताज़ ने अपनी खूबसूरत आदाओं और डांसिंग स्किल्स से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। मुमताज़ ने साल 1974 में मयूर से शादी कर ली।

    दिलीप कुमार और सायरा बानो

    सायरा बानो को दिलीप कुमार पर बहुत बड़ा क्रश था तबसे जब वो सिर्फ 12 साल की थी। जब दिलीप कुमार ने उन्हें प्रपोज़ किया तो सायरा मना ही नहीं कर सकती थी और 11 अक्टूबर1966 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के समय दिलीप जी 44 साल के थे वहीं सायरा महज़ 22 साल की थी। आज भी शादी के इतने साल बाद सायरा बानो उनके साथ हमेशा खड़ी मिलती हैं।

    जीतेंद्र और शोभा कपूर

    जीतेंद्र के बेहतरीन डांस के उनके फैंस बहुत दीवाने हैं। शोभा कपूर का सपना था जीतेंद्र जी से शादी करना और उन दिनों वो ब्रिटिश एयरवेज़ में एयर होस्टेस थी। जितेंद्र उन दिनों (1966 ) के दौरान स्ट्रगलिंग एक्टर थे और 1972 तक शोभा उनकी गर्लफ्रेंड रहीं। फाइनली साल 1974 को जितेंद्र जी से उनकी शादी हो गयी।

    राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

    साल 1973 में जब दोनों की शादी हुई थी उस समय डिंपल सिर्फ 16 साल की थी और राजेश खन्ना उनसे 15 साल बड़े थे। डिंपल राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थी और जब राजेश खन्ना ने उन्हें ख़ुद आगे आकर प्रपोज़ किया तो ये उनके लिए किसी सपने से कम न था। राजेश खन्ना के प्रति उनके फैंस की दीवानगी बहुत ज्यादा थी और डिंपल को प्रपोज़ करके राजेश खन्ना ने कईयों के दिल तोड़ दिए।

    ईशा देओल और भारत तख्तानी

    बिज़नेसमैन भारत तख्तानी उस समय से ईशा के फैन थे जब वो महज़ 13 साल के थे। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन बड़े होते होते उनमें बात होना बंद हो गयी। साल 2012 में दोनों की शादी हो गयी और वो जल्द ही माँ बाप बनने वाले हैं।

    विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

    प्रियंका ने विवेक को उस समय सहारा दिया जिस समय ऐश्वर्या राय बच्चन से उनका ब्रेकअप हुआ था। वैसे तो इनके माँ बाप ने इन दोनों को मिलवाया था लेकिन दोनों एक दूसरे से मिलते ही 20 मिनट के अन्दर प्यार करने लग गये। फैमिली फ्रेंड होने के बावजूद प्रियंका विवेक को बहुत पहले से पसंद करती थी।