ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    भारतीय टेलीविज़न दिन-ब-दिन अपनी पहुँच को और ज़्यादा बड़ा रहा है। नयी थीम और कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों को रोज़ कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। इसकी वजह से प्रतियोगिता और ज़्यादा बढ़ गयी है।

    जहाँ कुछ लोग ऐतिहासिक और पौराणिक टीवी शो बनाते हैं तो वहीं कई लोग अपने शो को बेहतर दिखाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये सब करने के लिए इन्हें भारी क़ीमत चुकानी पड़ती है। ऐतिहासिक शोज़ के सेट्स को बनाने में काफी मात्रा में पैसा खर्च होता है और बॉलीवुड स्टार्स की फीस भी बहुत होती है। कभी-कभी प्रोड्यूसर्स इतना ज़्यादा पैसा खर्च कर देते हैं कि आप सुनकर चौंक उठेंगे।

    आइये आपको बतायें टीवी की दुनिया के 7 सबसे महँगे शोज़ के बारे में -

    बिग बॉस 9

    हम यहाँ खान्स के बारे में बात कर रहे हैं और वो भी सलमान खान। सलमान ने हर एपिसोड के 7 करोड़ रुपये लिए थे !

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    वॉरियर हाई

    कम टीआरपी के चलते ये शो बहुत जल्दी बंद हो गया था लेकिन खास बात ये थी कि इसके सेट्स का खर्च कुल 3 करोड़ रुपये था।

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    युद्ध 

    इस शो में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में थे और उन्होंने हर एपिसोड के 3 करोड़ रुपये लिए थे।

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    देवों के देव महादेव

    इस शो के एक एपिसोड को प्रोड्यूस करने की क़ीमत 14 लाख रुपये थी।

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    24 (सीज़न 2)

    अनिल कपूर ने इस शो के हर एपिसोड को करने के 2 करोड़ रुपये लिये थे।

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    महाभारत

    जब इतना बड़ा शो बनाया जाता है तो उसमें ज़्यादा पैसा भी खर्च होता है। इस शो के पूरे सेट को बनाने की क़ीमत पूरे 100 करोड़ रुपये थी।

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप

    ये एक ऐतिहासिक कहानी थी और इसमें काफी ज़्यादा पैसा लगा। इसके सेट्स और कॉस्टूयम को मिलाकर कुल 80 करोड़ का खर्चा हुआ था।

    ये हैं टीवी के 7 सबसे महँगे शोज़ !

    इन शोज़ के मेकर्स ने इतना पैसा फूँक दिया और यहाँ मैं ये सोचने में लगी हूँ कि 1 करोड़ रुपये में कितने ज़ीरो होते हैं।