ये हैं राकेश रोशन की बनायी अभी तक की 8 बेस्ट फ़िल्में !

    ये हैं राकेश रोशन की बनायी अभी तक की 8 बेस्ट फ़िल्में !

    भारत की पहली एलियन फिल्म बनाने से लेकर बच्चों को उनका पहला इंडियन सुपर हीरो देने तक, एक ही व्यक्ति है जिसने सिनेमा में कई एक्सपेरिमेंट किये हैं। 70-80 की फिल्मों में अभिनय कर चुके एक्टर राकेश रोशन को लोग शायद ही जानते होंगे। लेकिन राकेश ने बतौर फिल्म मेकर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। राकेश ने कई बार ये बात साबित की है कि क्यों उन्हें चुनौती भरे प्रोजेक्ट्स का मास्टर माना जाता है।

    80 के दशक में जब राकेश ने फिल्मों का निर्माण शुरू करने वाले राकेश ने इस बात का हमेशा ध्यान रखा है कि उनकी फिल्मों को किसी न किसी ख़ास बात के लिए याद रखा जाये। जहाँ उन्होंने रेखा को एक नफरतभरी विधवा के रूप में दिखाने से लेकर भारत की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली पुर्नजन्म पर आधारित एक्शन ड्रामा फिल्म 'करण अर्जुन' बनाने तक राकेश ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का ध्यान रखा कि वे भारत को 2003 में पहली एलियन फिल्म 'कोई मिल गया' दें। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को एक सीरीज़ में बदलने के लिए दो बार नहीं सोचा।

    राकेश भारत के लेजेंड हैं, जिन्होंने इस देश को कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। इसीलिए आज हम लेकर आये हैं उनकी बनाई 8 बेस्ट फ़िल्में -

    8. क्रिश 3

    जब आप क्रिश 3 देखते हैं तब आपको ये एहसास होता है कि हिंदी सिनेमा हॉलीवुड की बराबरी तक जा पहुँचा है। जहाँ 'कोई मिल गया' सीरीज़ की ये फिल्म बाकि दो फिल्मों के मुकाबले थोड़ी ठंडी रही वहीं इस को उतना ही प्यार मिला जितना बाकि सभी को। इसका स्टाइल अपने आप में अलग था।

    7. खून भरी मांग

    1988 में महिला पर केंद्रित इस थ्रिलर ड्रामा फिल्म एक्ट्रेस रेखा के साथ-साथ कबीर बेदी और शत्रुघ्न सिन्हा थे। इस फिल्म ने फिल्ममेकर्स के लिए महिलाओं पर आधारित फिल्मों के लिए नए एक्सपेरिमेंटस शुरुआत दी। हालाँकि फिल्म 'खून भरी मांग' किसी एक्सपेरिमेंट से बढ़कर थी। एक माँ जो अपने साथ हुए सभी बुरे कामों का बदला लेती है, कि कहानी लोगों का दिल जीतने के लिए काफी था।

    6. कहो ना.. प्यार है

    फिल्म 'कहो ना... प्यार है' ने बॉलीवुड को एक और चमकता सितारा ऋतिक रोशन दिया था। ये फिल्म 2000 में आते ही लोगों के दिलों पर छा गयी थी। बॉक्स-ऑफिस पर छाने वाली इस फिल्म की ख़ास बात इसका म्यूजिक था। इसके अलावा फिल्म की लीड कास्ट ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था और इसीलिए ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

    5. किशन कन्हैया

    70 की क्लासिक फिल्म सीता और गीता का मेल वर्जन फिल्म 'किशन कन्हैया' को आप जितना देखें उतना कम है। इस फिल्म को दोबारा फिल्म 'चालबाज़' के रूप में बनाया गया था। इस फिल्म में वो सब था जो 1990 के लोगों का मनोरजन करने के इए ज़रूरी होता है इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अमरीश पुरी जैसे कई सितारे थे। ये फिल्म दो जुड़वाँ भाईयों की कहानी थी जो जन्म के वक़्त बिछड़ गए थे। इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखि जाने वाली फिल्म माना जाता है।

    4. क्रिश

    एक फिल्म जो हमारे देश के बच्चों के लिए एक हसीन तोहफे के रूप में आई थी, क्रिश इस देश की पहली सुपर हीरो फिल्म थी जिसने जनता को अपनी ओर आकर्षित किया। बेमिसाल सोच और दिलचस्प विज़न के साथ इस फिल्म की कहानी ने समय से आगे सोचा और हमें अपने बेमिसाल होने का प्रमाण दिया। कमाल के विजुअल इफेक्ट्स से लेकर ऋतिक रोशन, नसीरुद्दीन शाह और रेखा की बेहतरीन परफॉरमेंस तक ये फिल्म राकेश की अभी तक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी।

    3. कोयला 

    जहाँ ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर आग नहीं लगा पायी, शाहरुख़ खान की फिल्म 'कोयला' को थिएटर से बाहर आने के बाद पहचान मिली। जब राकेश अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे थे तब वे इस अनोखी फिल्म को लेकर आये, जिसमें एक गूँगा हीरो अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। एक्शन से भरपूर ये ड्रामा फिल्म आज भी राकेश के बेहतरीन कामों में से एक है।

    2. कोई... मिल गया

    ऋतिक रोशन की सभी तक की सबसे बेस्ट परफॉरमेंस वाली ये फिल्म भारत की पहली एलियन फिल्म थी, जिसने देश में अलग ट्रेंड चला दिया था। ये साधारण आईडिया से बढ़कर किसी और दुनिया में चली गयी थी और 2003 में आई इस फिल्म ने लोगों को काफी एंटरटेन किया था। आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है तो दर्शक इसे ज़रूर देखते हैं।

    1. करण अर्जुन

    इस फिल्म के ज़रिये शाहरुख़ खान और सलमान खान पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आये थे। करण अर्जुन उस समय की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुर्नजन्म, बदला और इमोशन्स से भरी फिल्म करण अर्जुन  ने दर्शकों के दिल में ख़ास जगह पायी। ये फिल्म राकेश रोशन की आज तक की बेस्ट फिल्म है।