क्या आपको इंडियन आइडल 9 के विजेता रेवंत के बारे में ये बातें पता हैं?

    क्या आपको इंडियन आइडल 9 के विजेता रेवंत के बारे में ये बातें पता हैं?

    इंडियन आइडल 9 के कंटेस्टेन्ट एलवी रेवंत अपने सभी फैन्स को अपना दीवाना बना चुके हैं। कुछ बेहतरीन परफॉरमेंस और कड़े मुक़ाबले के बाद रेवंत ने इस सिंगिंग प्रतियोगिता को अपने नाम किया। हम रेवंत को बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरते ज़रूर सुनना चाहेंगे।

    लेकिन आपको पता है कि रेवंत (तमिल/तेलुगु) टॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं? आइये आपको बताते हैं रेवंत के बारे में कुछ अनजनी बातें -

    1. रेवंत के पैदा होने से पहले ही उनके पिता का देहांत हो गया था।

    2. उनकी माँ ने उन्हें पाला और उनका एक बड़ा भाई भी है।

    3. रेवंत का जन्म 10 फरवरी 1990 को श्रीकाकुलम, आंध्रप्रदेश में हुआ था।

    4. उन्होंने रिएलिटी शो सुपर सिंगर सीज़न 5 और 7 के रनर-अप रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने इसका 8वाँ सीज़न जीता था।

    5. उन्होंने 2008 में आयी तेलुगु फिल्म 'माह यग्नम' के गाने 'झलक दिखलाजा' से टॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    6. रेवंत ने 2011 के माँ अवार्ड्स में फिल्म 'राजन्ना' के गाने 'वे वे देबाककू देब्बा' के लिए बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड भी जीता है।

    7. उन्होंने फिल्म 'बाहुबली' के गाने 'मनोहारी' का तेलुगु वर्ज़न भी गाया है।

    8. रेवंत ने तेलुगु और कन्नड़ फ़िल्मों में लगभग 100 गाने गाये हैं।