अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा ने ज़ी टीवी के शो 'यारों की बारात' में की बेहद मस्ती !

    अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा ने ज़ी टीवी के शो 'यारों की बारात' में की बेहद मस्ती !

    8 अक्टूबर को ज़ी टीवी पर साजिद खान और रितेश देशमुख के शो 'यारों की बारात' की शुरुआत हुई। इस शो के पहले मेहमान बने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और शॉटगन शत्रुघन सिन्हा। टीवी के किसी भी शो का उद्घाटन इतना ख़ास शायद की कभी हुआ होगा। इस शो के होस्ट साजिद और रितेश दोनों महान कलाकारों के सामने काफी नर्वस थे। 

    1981 में आयी फिल्म 'नसीब' में अमिताभ और शत्रुघन ने आखिरी बार साथ काम किया था। इतने सालों बाद उन्हें फिर से देख कर सभी दर्शक बेहद खुश थे। दोनों ने शो में काफी हँसी-मज़ाक किया और एक-दूसरे की कुछ ऐसी बातें बतायीं जो लोगों को पहले नहीं पता थीं। इसके अलावा दोनों ने डम्ब शराड भी खेला। शो में एक बार तो ऐसा भी हुआ कि शत्रुघन ने अमिताभ को बन्दर बोल दिया। इसके साथ-साथ शत्रुघन ने बताया कि फिल्म 'शोले' में जय का किरदार निभाने का ऑफर पहले उन्हें मिला था, लेकिन उन्होंने माना कर दिया था। इसके बाद ये रोल अमिताभ को दिया गया। इन दोनों महानायकों के साथ शो के होस्ट्स साजिद और रितेश ने भी काफी मस्ती की।अगर आपने ये एपिसोड नहीं देखा तो देर मत कीजिये जाइये और देखिये।

    देखिये इस एपिसोड कि एक झलक -