अर्जुन कपूर की ये 3 फिल्में निर्धारित करेंगी बॉलीवुड में उनका फ्यूचर !

    अर्जुन कपूर की ये 3 फिल्में निर्धारित करेंगी बॉलीवुड में उनका फ्यूचर !

    अर्जुन कपूर वो एक्टर हैं जिन्होंने कम वक़्त में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अर्जुन उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ‘इश्कज़ादे’ से सबको हैरान कर दिया था। अर्जुन एक फ़िल्मी खानदान से तालुक रखते हैं। उनके दोनों चाचा अनिल और संजय कपूर बॉलीवुड में का बड़ा नाम है, चचेरी बहने सोनम और रिया भी अब अच्छा खासा मुकाम हासिल कर चुकी हैं तो वहीं इनके पिता जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं। इतने के बाद भी अर्जुन ने अपने दम पर ही फिल्में हासिल की है और आगे भी अपने दम पर फिल्म पाने और उसे हिट कराने की हिम्मत रखते हैं।

    आइये नज़र डालते इनकी आने वाली फिल्मों पर –

    'मुबारकां'

    अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल के साथ कुछ नया करने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनके रियल चाचा अनिल कपूर मुख्य किरदार में होंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर करन और चरन के डबल रोल में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जो बेहद दिलचस्प लग रहा है। इस फिल्म में अर्जुन इलियाना डीक्रूज़ और आथिया शेट्टी के साथ रोमांस करते नज़र आयेंगे। फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। वैसे आपको बता दें इस फिल्म से पहेल अर्जुन की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब उन्हें और दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म इसी महीने 28 जुलाई को बड़े परदे पर दस्तक देगी।

    ‘संदीप और पिंकी फरार’

    जिस तरह फिल्म का नाम थोडा अलग है उसी तरह ये फिल्म भी अलग कहानी को लेकत आने वाली है। फिल्म में सबसे खास बात होगी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का एक बार फिर साथ होना। आपको बता दें, अर्जुन और परिणीति ने फिल्म ‘इश्कज़ादे’ में साथ में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इनकी जोड़ी और फिल्म की कहानी की बदौलत ये फिल्म सफल हुई थी। अब एक बार फिर ये जोड़ी ‘संदीप और पिंकी फरार’ नाम की फिल्म में साथ आने वाले हैं। ये फिल्म ऐसे दो लोगों की कहानी नहीं जो एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहाते और एक दूसरे के बिना रह भी नहीं सकते। फिल्म को ‘ओये लकी, लकी ओये’ और ‘खोसला का घोसला’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 2018 में रिलीज़ होगी।

    'डाकू सुल्ताना'

    इस फिल्म की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन खबर है कि ये फिल्म डाकू सुल्ताना की जीवनी पर आधारित होगी। डाकू सुल्ताना उत्तर प्रदेश के सबसे फेमस डाकू रहे हैं। ये एक अकेले ऐसे डाकू रहे होंगे, जिससे लोगों के मन में डर और दहशत कम और प्यार ज्यादा था। इस फिल्म को खुद अर्जुन के फादर बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।