बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज़ पर हैं क्रिमिनल चार्ज !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
बॉलीवुड के सितारे हमें हमेशा एंटरटेन करते हैं। वे गाते है, नाचते हैं, हमें हँसते है और रुलाते भी हैं। लेकिन कभी-कभी वे हद से आगे बढ़कर कुछ अपराध भी कर हैं, जिसके बाद उन्हें मुश्किलों का सामना है। कानून की नज़र में सभी के लिए एक जैसा होता है और आम आदमी की तरह सेलिब्रिटीज़ को भी अपने किये गए अपराधों की सज़ा भुगतनी पड़ती है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज़ के बारे में जिनके ऊपर क्रिमिनल केस दर्ज है -
- 1/15
सलमान खान - शिकार और एक्सीडेंट
सलमान को अपनी बेहतरीन एक्टिंग और चैरिटी के काम के लिए जाना जाता है। लेकिन उनके ऊपर काफी क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 2002 में उन्हें तेज़ गाड़ी चलाने के लिए अरेस्ट किया गया था। उनकी गाड़ी मुंबई की एक बेकरी की दूकान में जा घुसी थी जिसके कारण एक आदमी की मौत भी हो गयी थी। इसके अलावा उन्हें गैर-कानूनी तौर पर चिंकारा हिरण का शिकार करने के लिए अपराधी माना गया। इसके साथ-साथ ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद उनके परिवार ने सलमान पर ऐश्वर्या को परेशान करने का केस भी किया था। और ड्रंक ड्राइविंग के चलते उनपर एक और केस दर्
- 2/15
संजय दत्त - ड्रग एडिक्शन और गैर-कानूनी हथियार रखना
1982 में उन्हें ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था जिसके लिए वे 5 महीने जेल में बिता कर आये थे। 1993 में उन्हें बॉम्बे बम ब्लास्ट में गैर-कानूनी हथियार रखने की वजह से दोषी माना गया था। इसके लिए 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सज़ा सुनाई थी।
- 3/15
मोनिका बेदी - क्रिमिनल प्लानिंग
2003 में उन्हें नकली ट्रेवल डाक्यूमेंट्स की वजह से पुर्तगाल की पुलिस ने अरेस्ट कर 2 साल के लिए जेल की सज़ा दी थी। 2006 में मोनिका को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने धोख़ेबाज़ी, क्रिमिनल प्लानिंग और नलकी पासपोर्ट रखने की वजह से 5 साल की कस्टडी में रखने का फैसला सुनाया था।
- 4/15
फरदीन खान - ड्रग्स खरीदना
2002 में फरदीन को मुंबई में नसीर अब्दुल करीम खान नाम के एक ड्रग डीलर से कोकेन खरीदते हुए पकड़ा गया था। उनके पास से 9 ग्राम कोकेन बरामद हुआ था।
- 5/15
शाइनी आहूजा - शारीरिक उत्पीड़न
2009 में शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी का यौन उत्पीड़न का इल्ज़ाम लगा था। खबर थी कि नौकरानी से बदसलूकी के वक़्त उनकी बीवी और बच्चा घर पर नहीं थे। शाइनी ने कभी इस बात को नहीं कबूला लेकिन उनकी डीएनए रिपोर्ट ने उन्हें गुनहगार साबित कर दिया। इसके लिए उन्हें 7 साल के लिए जेल की सज़ा हुई थी।
- 6/15
सैफ अली खान - शिकार
सलमान खान के चिंकारा हिरण केस में सैफ को भी गुनहगार माना गया था। 2012 में उनके ख़िलाफ़ एक साउथ अफ्रीकन उद्योगपति ने उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। उसने कहा था कि लड़ाई के समय सैफ ने उसकी नायक तोड़ दी थी।
- 7/15
राजपाल यादव - फ्रॉड
2013 में राजपाल यादव को कोर्ट को गुमराह करने के लिए 10 दिन के लिए जेल भेज गया था। उनपर दिल्ली के एक उद्योगपति ने 5 करोड़ रुपये की रिकवरी का केस दाख़िल किया था। राजपाल और उनकी पत्नी ने बिजनेसमैन एमजी अग्रवाल से 5 करोड़ का लोन लिया था, जिससे उन्होंने अपनी फिल्म 'आटा पटा लटपटा' बनाई थी। बाद में राजपाल ने लोन वापस करने से मना कर दिया जिसकी वजह से उनपर केस किया गया।
- 8/15
मधुर भंडारकर - रेप केस
2004 में उनके ऊपर प्रीती जैन के रेप का केस किया गया। प्रीती ने इल्ज़ाम लगाया कि मधुर ने उन्हें फिल्म में लेने का वादा करके 1999 से 2004 के बीच उनका 16 बार रेप किया था। हालाँकि बाद में मधुर के ख़िलाफ़ कोई सबूत ना मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
- 9/15
अमिताभ बच्चन - पिस्तौल रखने के लिए
2008 में अमिताभ को मुंबई एयरपोर्ट पर बिना पूरे काग़ज़ात के संदेहजनक पिस्तौल रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। एक सिक्योरिटी ऑफिसर के मुताबिक अमिताभ के पास जो पिस्तौल थी उसका नंबर उनके डॉक्यूमेंट के नंबर से अलग था।
- 10/15
जॉन अब्राहम
जॉन को बाइक्स से बेहद प्यार है लेकिन उनके इस प्यार के कारण 2006 में तो लोग घायल हो गए थे। जॉन को बेल मिलने की वजह से वो बाहर आ गए थे।
- 11/15
गोविंदा
फिल्म 'मनी है तो हनी है' के सेट पर आये एक व्यक्ति को गोविंदा ने चांटा मारा था। इस केस के लिए गोविंदा को मुजरिम साबित नहीं किया गया और ये केस अभी भी कोर्ट में है।
- 12/15
तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे
1998 में फिल्म 'हम साथ साथ है' के समय चिंकारा हिरण के शिकार के लिए सलमान के साथ साथ इन लोगों पर भी केस किया गया था। क्योंकि ये सभी लोग मामले के चश्मदीद गवाह थे। इन्हें हर सुनवाई पर उपस्थित रहना ज़रूरी है।
- 13/15
शाहरुख़ खान
सोशल एक्टिविस्ट वर्षा देशपांडे ने एक्टर शाहरुख़ खान और उनकी पत्नी गौरी पर अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के पैदा होने से पहले उसके लिंग निर्धारण का इल्ज़ाम लगाया था। हालाँकि शाहरुख़ और गौरी ने कहा कि उन्हें बच्चे के लिंग के बारे में कुछ नहीं पता।
- 14/15
सूरज पंचोली
जिया खान के खुदखुशी करने का दोषी सूरज को माना गया था। सूरज पर जिया के उत्पीड़न और अबॉर्शन करने का भी इल्ज़ाम था। उन्हें जून 2013 में जेल भेज गया था लेकिन वे बाद में बेल पर छूट गए थे। ये केस अभी भी चल रहा है।
- 15/15
विन्दु दारासिंह
विन्दु को आईपीएल मैच फिक्सिंग में पकड़ा गया था। उनपर चीटिंग और फोर्जरी का इल्ज़ाम लगाया गया था।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें