Aditya Roy Kapoor Music Album - आदित्य रॉय कपूर अब म्यूजिक एल्बम में गाएंगे!

    Aditya Roy Kapoor Music Album - आदित्य रॉय कपूर अब म्यूजिक एल्बम में गाएंगे!

    तीन साल पहले आदित्य रॉय कपूर ने जब आशिकी 2 में गिटार थामा था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि वे ख़ुद ही गाना गा रहे हैं, जबकि वे फ़िल्म में एक्टिंग ही कर रहे थे। लेकिन अब जल्द ही आदित्य रॉय कपूर अपना एल्बम लॉन्च करेंगे जिसमें वे गिटार बजाने के साथ-साथ गाना गाते नज़र आएँगे। आदित्य ने कहा कि जब वे संत ज़ेवियर कॉलेज में पढ़ते थे तो एक म्यूजिक बैंड चला रहे थे। इन्होंने गाने और बजाने के अलावा 40 के लगभग गीतों को भी लिखा था। अगले एक साल तक इनका म्यूजिक एल्बम रिलीज़ होने के लिए तैयार होगा। यह म्यूजिक एल्बम इंग्लिश में होगा।

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !