आलिया भट्ट के पहले ऑडिशन का विडियो देखिये यहाँ !

    आलिया भट्ट के पहले ऑडिशन का विडियो देखिये यहाँ !

    आलिया भट्ट के पहले ऑडिशन का विडियो देखिये यहाँ !

    करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में अभी तक 8 फ़िल्में की हैं। उनकी हाल ही में आयी फिल्म 'डियर ज़िंदगी' के लिए उनकी काफी सराहना की जा रही है। 5 साल से बॉलीवुड में काम कर रही आलिया ने अपनी हर फिल्म में और बेहतर काम करने की कोशिश की है और फिल्म 'डियर ज़िन्दगी' में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस को सेकंड बेस्ट बताया गया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'उड़ता पंजाब' में बेमिसाल एक्टिंग की थी।

    लेकिन क्या आपको पता है कि इंडस्ट्री में आने के लिए आलिया ने तैयारी कैसे की थी या करन जौहर ने उन्हें कैसे चुना? 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' के ऑडिशन के लिए आयी 400 लड़कियों में से आलिया को चुना गया था। हम आपको दिखा रहे हैं आलिया के ऑडिशन का वो विडियो जिसके बाद उनकी ज़िंदगी बदल गयी।

    देखिये आलिया भट्ट का ऑडिशन विडियो यहाँ -

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !