तस्वीरें : अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन को फिल्म की कास्ट और दोस्तों संग जमकर किया सेलिब्रेट !

    तस्वीरें : अर्जुन कपूर ने अपने जन्मदिन को फिल्म की कास्ट और दोस्तों संग जमकर किया सेलिब्रेट !

    अर्जुन कपूर के पास सेलिब्रेशन के कई कारण हैं और उनमें से जन्मदिन। 26 जून यानी आज के दिन अर्जुन 32 साल के हो गए हैं और अपने जन्मदिन की ख़ुशी में उन्होंने प्री-बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की। ये पार्टी दो हिस्सों में थी, एक उनकी फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ और दूसरी उनके घर पर उनके परिवार और दोस्तों के साथ। इन पार्टियों की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये गये हैं और इन सभी में बर्थडे बॉय को शुभकामनायें देने पहुँचे उनके बॉलीवुड के दोस्तों को देखा जा सकता है। अर्जुन की घर की पार्टी में उनके बेस्ट फ्रेंड एक्टर रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर शामिल थे।

    आइये आपको दिखाएँ उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन ! फिल्म 'मुबारकां' की कास्ट के साथ जन्मदिन का केक काटते अर्जुन -

    घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनाया जन्मदिन -

    अर्जुन के जन्मदिन की ख़ुशी में कई लोग केक लेकर आये थे और उन सभी को अर्जुन ने ख़ुशी-ख़ुशी काटा -

    देखिये सेलिब्रेशन की तस्वीरें यहाँ -