देखिये फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का फर्स्ट लुक यहाँ !

    देखिये फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का फर्स्ट लुक यहाँ !

    वरुण धवन और आलिया भट्ट साथ में फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में साथ नज़र आ चुके हैं और अब वो एक और फिल्म लेकर आने वाले हैं। जैसा की आपको पता है कि वरुण और आलिया की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की शूटिंग चल रही है और जल्द ही इन दोनों को दोबारा बड़े परदे पर साथ देखा जा सकेगा। हाल ही में करन जौहर ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस फिल्म की शूटिंग फ़िलहाल सिंगापुर में हो रही है और वरुण और आलिया काफी मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। 

    इस फिल्म को फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल माना जा रहा है। लेकिन वरुण के मुताबिक ये एकदम अगल कहानी हैं। ये फिल्म झाँसी के लड़के बद्रीनाथ और वैदेही की प्रेम कहानी पर आधारित है। कहा ये भी जा रहा है कि ये फिल्म एक डार्क लव स्टोरी है और इसमें कई ट्विस्ट और टर्न होंगे। डायरेक्टर शशांक खैतान की ये फिल्म 10 मार्च 2017 को रिलीज़ होना तय हुई है।