टीवी के ये 15 धार्मिक सीरियल आपको ज़रूर देखने चाहिए!

    टीवी के ये 15 धार्मिक सीरियल आपको ज़रूर देखने चाहिए!

    सास-बहु के टीवी सीरियल के समय में भी धार्मिक शोज़ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज कल हर एक चैनल पर कम से कम एक धार्मिक प्रोग्राम जरूर देखने को मिलेगा। भले ही वक़्त के साथ लोगों की पसंद बदल गई है लेकिन आज भी एक बड़ा वर्ग इस तरह के सीरियल को देखना और अपने बच्चों को दिखाना पसंद करता है। ऐसे टीवी शोज़ देखने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। 

    80 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत ने लोगों के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी थी। उस समय हर घर में अरुण गोविल को भगवान राम का दर्जा दिया जाने लगा था। और कृष्ण की चालाकी सब को लुभाती थी। धार्मिक टीवी प्रोग्राम तब भी दर्शकों को प्रभावित करते थे और आज भी करते हैं।

    एक नज़र तब के और अब के धार्मिक सीरियल्स  पर:-