जब बॉलीवुड के ये 14 विलेन पड़े फिल्म के हीरोज़ पर भारी !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
बॉलीवुड ने जहां हमें बेहतरीन हीरोज़ दिए हैं वहीं कभी न भूलने वाले विलेन भी दिए हैं। ऐसे विलेन जिन्हें आज भी याद किया जाता है। परदे पर बेशक हमें उनसे नफरत हो जाती हैं। लेकिन असल ज़िंदगी में वो असली हीरो होते हैं। आज के विलेन और पहले के विलेन में बहुत अंतर है। गब्बर, मोगेम्बो, डॉन ये ऐसे विलेन थे जिनके बिना हम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कल्पना भी नहीं कर सकते। और ना ही बॉलीवुड के सबसे सफल दौर का मजा ले सकते। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने हमें एक बेहतरीन विलेन के साथ उनके फेमस डायलॉग भी दिए। ये विलेन डराते थे, हंसाते थे। बस अपने किरदार को बखूबी निभाते थे।
एक ऐसा भी समय था जब विलेन को फिल्म के हीरो का ही दर्जा दिया जाता था। और कई फिल्मों में तो विलेन हीरो पर भी भारी पड़े। ये महान विलेन थे। इन्होने अपने किरदारों को ऐसे जीया कि वो किरदार हमेशा के लिए अमर हो गए।
आइये आपको बताते हैं इन फेमस विलेन के बारे में-
- 1/14
प्रेम चोपड़ा
प्रेम नाम है मेरा। प्रेम चोपड़ा। ये डायलॉग तो हर बच्चे की जबान पर होगा। प्रेम चोपड़ा कई फिल्मों में विलेन बन चुके हैं। लेकिन फिल्म बॉबी में उनका रोल हमेशा याद किया जायेगा।
- 2/14
अमरीश पुरी
इन्होने बहुत सी यादगार फिल्मों में विलेन का रोल किया है। लेकिन सबसे ज्यादा फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में मोगेम्बो के किरदार को बहुत पसंद किया गया। यादगार डायलॉग- मोगेम्बो खुश हुआ
- 3/14
अमजद खान
'शोले' में जय वीरू पर भारी पड़ा था गब्बर। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसका हर डायलॉग सुपरहिट हो गया। अमजद खान ने गब्बर के किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया। होली कब है? कितने आदमी थे, सूअर के बच्चों, जो दर गया समझो मर गया ये साधारण से डायलॉग थे जो आज सुपरहिट और यादगार हैं।
- 4/14
अजीत खान
फिल्म कालीचरण में लायन का किरदार निभाने वाले अजीत को उनकी बेहतरीन अदाकारी और एक अलग आवाज के लिए याद किया जाता है। हालाँकि उन्होंने कई और फिल्मों में विलेन का रोल किया है। लेकिन ये उनकी बेस्ट फिल्म रहेगी। डायलॉग- मोना डार्लिंग
- 5/14
कुलभूषण खरबंदा
फिल्म शान के विलेन शकाल तो याद ही होगा। इस फिल्म ने कुलभूषण ने एक लग तरह की विलेनगिरी की थी। उनका गेटअप भी खूब पसंद किया गया था।
- 6/14
प्राण
ये एक ऐसा नाम है जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन्होने विलेन के अलावा अमर अकबर एंथोनी जैसी फिल्मों में अच्छा किरदार भी निभाया। लेकिन फिल्म राम और शाम में क्रूरता की हद पार करते देखे गए। उस फिल्म के बाद शायद प्राण से सबको नफरत हो गई हो। लेकिन वो एक किरदार था और इन्होने अपनी अदाकारी से उसमे जान फूंक दी।
- 7/14
जीवन
70 और 80 के दशक में जीवन का बहोत बोल बाला था। एक अलग और सरल अंदाज़ के चलते ये उस समय के सभी विलेन पर भरी थे।
- 8/14
डेनी
अग्निपथ में कांचा चीना के किरदार में सबको हैरान कर दिया था। इसके अलावा फिल्म 'हम' और 'घातक' में इनकी बेहतरीन एक्टिंग की खूब तारीफ हुई।
- 9/14
शक्ति कपूर
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में एक फनी विलेन का रोल निभाया था। इस फिल्म में मास्टर गो गो को खूब पसंद किया गया।
- 10/14
परेश रावल
परेश को हर रोल में पसंद किया गया है। कई फिल्म में विलेन का रोल कर चुके हैं। लेकिन कॉमेडी में भी इनका कोई जोड़ नहीं।
- 11/14
सदाशिव
ये कई फिल्मों में विलेन बने आज भी इन्हे याद किया जाता है।
- 12/14
रंजीत
रंजीत को ज्यादातर फिल्म्स में विलेन के ही रूप में देखा गया। ये एक ऐसे विलेन थे जिन्होने बड़े परदे पर सबसे ज्यादा रेप सीन शूट किये।
- 13/14
गुलशन ग्रोवर
फिल्म 'राम लखन' में इस बैडमैन ने कमाल की एक्टिंग की थी।
- 14/14
शाहरुख़ खान
शाहरुख़ बड़ी फिल्मों के बड़े हीरो हैं। अगर हमने फिल्म 'डर' और 'बाज़ीगर' नहीं देखी होती तो हम कभी भी शाहरुख़ को विलेन के रूप में नहीं सोच सकते थे। शाहरुख़ ने इन फिल्म के बाद विलेन की छवि ही बदल दी। एक विलेन जो हीरो जैसा दिखता है लेकिन वो हीरो नहीं है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Ajeeb Daastaans रिव्यू
लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज के बाद करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'अजीब दास्तांस' ले आई है। और यकीन मानिए ह... और देखें
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें