Bigg Boss 10 Review - बिग बॉस 10 एपिसोड रिव्यू : मोनालिसा और गौरव की दोस्ती से मनु हुए परेशान !

     Bigg Boss 10 Review - बिग बॉस 10 एपिसोड रिव्यू : मोनालिसा और गौरव की दोस्ती से मनु हुए परेशान !

     बिग बॉस के घर में वापस आ गए हैं मनु पंजाबी !

    मनु वापस लौटकर घर का हाल देख कुछ अचरज में पड़ गये हैं घर में लोगों को नीतिभा और मनवीर की दोस्ती पर शक होने लगा है। सबसे पहले मोना नीतिभा से कहती हैं कि नीतिभा और मनवीर साथ-साथ बिस्तर लगा कर सोए थे। प्रियंका जग्गा को सीक्रेट रूम में भेजा गया है और मनु भी उनके साथ हैं।

    ब्रेकफास्ट बनाते हुए लोपा, राहुल, रोहन और मनवीर प्रियंका की बात कर रहे हैं। लोपा कहती हैं कि प्रियंका बहुत गंदी और स्प्लिट पर्सनैलिटी थीं, तो वहीं राहुल भी प्रियंका की नकल करते हैं और बताते हैं कि कैप्टैंसी के टास्क के दौरान टीम को बढ़ावा देने की बजाय वो गिड़गिड़ा रही थी कि उसे बचा लिया जाए। स्वामी ओम बिग बॉस से कहते हैं कि प्रियंका को वापस भेज दें जिस पर सीक्रेट रूम में बैठी प्रियंका इस बात से मना कर देती हैं।

    जैसे ही स्वामी ओम के पीछे बानी आ कर खड़ी होती हैं, ओमजी पलटकर बानी से अपने कहे की माफी मांगते हैं। वो कहते हैं कि जो भी उन्होंने लोपा या बानी को बोला वो उन्हें किसी ने बोलने को कहा था। बानी उन्हें कोई भाव नहीं देतीं। हर पल बदलते इस रूप को लेकर प्रियंका स्वामी ओम पर गुस्सा हो जाती है।

    बिग बॉस घरवालों को बुला कर कहते हैं कि खराब स्वास्थ्य के चलते जेसन इस बार बिग बॉस के घर में नहीं लौटेंगे, साथ ही वो स्वामी ओम को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। वो कहते हैं कि ओम को दो हफ्ते की इम्यूनिटी मिल जाएगी और उनके ऐसा करने से वो शो के विजेता की राशि से दस लाख रुपए कम कर देंगे। स्वामी ओम मान जाते हैं। घर वाले ये सब जियो टीवी के ज़रिये देख रहे होते है। सबको स्वामीजी पर बहुत गुस्सा आ जाता है। अब स्वामी ओम को बोलने का मौका मिलता है और वो शुरु हो जाते हैं।

    नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस एक बलून टास्क देते हैं। यानी सब लोग अब एक-दूसरे की कमर में बंधे गुब्बारे फोड़ेंगे। नॉमिनेट करने की अपनी वजह भी बतानी होगी और कोई भी अपने हाथ से गुब्बारे नहीं फोड़ सकता। शुरुआत होती है राहुल और मनवीर से जहां राहुल मनवीर के गुब्बारे को फोड़ने जाते हैं। गौरव सेलेब को बचाने के लिए बानी के कान में कहते हैं कि वो नीतिभा के गुब्बारे को फोड़ दें और अगली बार वो मोना को नॉमिनेट करेंगे। बानी ऐसा कर देती हैं लेकिन गौरव ऐसा नहीं कर पाते हैं। टीम को बचाने के चक्कर में गौरव फिर फंस जाते हैं। यहां तक कि सेलेब्स उनसे नाराज हो जाते हैं।

    इस गुब्बरे फोड़ टास्क बाद मनवीर, राहुल, नीतिभा, लोपा और बानी को नॉमिनेशन मिल जाता है। प्रियंका पिछले सात दिन का घर के हाल से मनु को बताती हैं कि मनवीर और नीतिभा आपस में गहरे दोस्त बनते जा रहे हैं और मोना धीरे धीरे गौरव से करीब हो रही हैं। बिग बॉस के घर में गौरव को मोना में अपना एक दोस्त दिखाई देने लगता है। मोना भी उनकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा देती हैं। इस तरह गौरव अपने दिल का हाल मोना का बताने लग जाते हैं। इसे देख मनु को कुछ अच्छा नहीं लगता है। मनु कहते हैं कि वो सात दिन बाहर क्या गए, घर में तो कायापलट हो गई।