घरवालों ने साथ मिलकर मनाई दिवाली, दूर किये सभी गिले-शिक़वे !

    घरवालों ने साथ मिलकर मनाई दिवाली, दूर किये सभी गिले-शिक़वे !

    शो की शुरुआत नवीन और लोकेश के बीच डोमिनो के गेम से हुई। बिग बॉस ने लोपामुद्रा को नवीन और लोकेश के डोमिनो ब्लॉक्स गिनने को बोला। लोपा ने नवीन के डोमिनो ब्लॉक्स को पहले गिना। लेकिन जैसे ही लोपा लोकेश के ब्लॉक्स गिनने के लिए आयीं, नवीन ने लोकेश के सारे डोमिनो ब्लॉक्स गिरा दिये। ऐसे चीटिंग करके नवीन टास्क जीत गए।

    नवीन की इस हरकत पर सभी इंडियावाले नवीन से नाराज़ हो गए हैं। बाद में नवीन ने गौरव चोपड़ा को मदद के लिए शुक्रिया किया। घर के बाहर आकर सभी इंडियावालों ने नवीन की निंदा की और लोकेश ने नवीन को खूब खरी-खोटी सुनाई। मनवीर ने नवीन को समझाने की कोशिश की, लेकिन नवीन ने अपनी गलती नहीं मानी। नवीन ने कहा कि जीतने के लिए कुछ नेगेटिव करना गलत नहीं है।

    अगले दिन सुबह बिग बॉस का घर दिवाली के रंग में रंगा हुआ था। मनु पंजाबी ने लोकेश को समझाया कि वे समझदार हो जाये। स्वामी जी ने मोनालिसा से कहा कि उन्हें घर के लोगों की सोच पर तरस आता है। उन्होंने मोनालिसा को मनु पंजाबी और मनवीर के ख़िलाफ़ भड़काया।

    स्वामी जी ने इस बार भी अपने बारे में लंबी-लंबी फेंकी। बिग बॉस के सभी सदस्यों के घर से उनके परिवारवालों ने दिवाली के लिए कुछ गिफ्ट भेजे। जिन्हें पा कर सभी सदस्य काफी खुश थे।

    दिवाली के मौके पर बिग बॉस ने मोनालिसा और स्वामी जी की जेल की अवधि को समाप्त कर उन्हें जेल से बाहर कर दिया। शाम को सभी घरवाले दिवाली मानने के लिए तैयार हुए। सभी ने मिलकर दिवाली की पूजा की और एक-दूसरे को गले लगाया।

    रात को बिग बॉस ने लोकेश और नीतिभा को कंफेशन रूम में बुलाकर उन्हें लक्ज़री बजट दिवाली के तोहफे के रूप में दिया। इसके साथ-साथ लोकेश और नीतिभा के घर से आये गिफ्ट भी उन्हें दिये।

    रात को घरवालों को ओपो एफ 1 एस सेल्फी एक्सपर्ट टास्क दिया गया। इसमें उन्हें जोड़ियों में खड़े होकर अपनी सबसे बेहतरीन सेल्फी खींचनी है। इस टास्क के जज है स्वामी जी और राहुल देव।

    घरवालों ने एक्टिविटी रूम में जाकर इस टास्क को पूरा किया। इस टास्क के विजेता करन मेहरा और रोहन मेहरा बने। बाकि घरवालों को बिग बॉस ने चॉकलेट दी।

    बिग बॉस के घर में सभी के प्लान्स समझ में आने लगे हैं। लेकिन किस चेहरे ने अपने अंदर क्या छुपा रखा है ये तो वक़्त ही बातयेगा। तब तक आप जुड़े रहिये हमारे साथ।