बिपाशा बसु - करण सिंह ग्रोवर कर रहे हैं शादी , जानिये कब, कैसे और कहाँ !

    बिपाशा बसु - करण सिंह ग्रोवर कर रहे हैं शादी , जानिये कब, कैसे और कहाँ !

    बॉलीवुड की सुपर हिट डीवा बिपाशा बसु और टेलीविज़न के पसंदीदा कलाकार जिन्होंने बॉलीवुड में भी जगह बनायी है - करण सिंह ग्रोवर , शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

     उन्होंने एक बेहतरीन फोटोशूट के साथ एक प्यार सा वेडिंग इनविटेशन शेयर किया है जिसके द्वारा दोनों ने यह घोषणा की है कि वे जल्द ही एक-दूसरे के होने वाले हैं।  हालांकि उनके फैन्स इस बात का इंतज़ार काफी समय से कर रहे थे , लेकिन इन दोनों प्रेम-पंछियों ने इस पूरे मामले को गुप्त रखने की भरपूर कोशिश की।  अब जाकर इन्होंने इस खबर को आधिकारिक रूप से जारी किया है , तो हर तरफ से इन्हें बधाइयाँ दी जा रही हैं।  आइये आपको लेकर चलते हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी के इस अनोखे सफर पर , इन तस्वीरों के जरिये !