ये एक्टर्स बॉलीवुड में हुए फेल तो चुन लिया दूसरा करियर !

    ये एक्टर्स बॉलीवुड में हुए फेल तो चुन लिया दूसरा करियर !

    बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाना हर किसी सपना होता है, लेकिन हर कोई जो वहाँ जाता है बड़ा नहीं बन पाता। दर्शकों की आँखों और मन से गायब होने के लिए कसीस भी एक्टर को एक फ्लॉप फिल्म देनी होती हैं। हालाँकि कुछ एक्टर्स हैं जिन्होंने कई फ्लॉप फ़िल्में कीं और फिर समझे कि एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि बॉलीवुड में करियर खत्म होने के बाद लोग क्या करते हैं? आइये आपको बतायें बॉलीवुड में फेल हुए एक्टर्स बी के बारे में -

    ट्विंकल खन्ना - सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई फ्लॉप फ़िल्में दीं। 2001 में आयी अपनी आखरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी। अब ट्विंकल लेखक और इंटीरियर डिज़ाइनर बन गयी हैं। उन्होंने बेस्ट सेललिंग नॉवेल मिसेज़ फनीबोन्स लिखी है और वे 'द वाइट विंडो' नाम का स्टूडियो भी चलाती हैं।

    साहिल खान - 2001 में फिल्म स्टाइल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर साहिल खान ने बॉलीवुड छोड़ कर गोवा में अपना खुदका जिम और फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया। उन्हें आखरी बार 2010 में आयी फिल्म 'रामा : द सेवियर' में देखा गया था।

    मन्दाकिनी - फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में अपने किरदार के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मन्दाकिनी ने 1996 में एक्टिंग छोड़ दी थी। इन्हें आखरी बार फिल्म 'ज़ोरदार' में देखा गया था। इन्होंने मुम्बई में तिबतीय योगा सीखने का काम शुरू कर दिया है।

    डीनो मोरिया - एक सुपर मॉडल से एक्टर बने डीनो लोगों को अपनी एक्टिंग से खुश करने में नाकाम रहे। 2010 में आयी फिल्म 'प्यार इम्पॉसिबल' के बाद इन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और मुम्बई में कैफ़ेज़ की एक चेन शुरू कर ली।

    किम शर्मा - हिट डेब्यू देने के बावजूद भी किम को कोई सफलता नहीं मिली। अपनी आखरी फिल्म 'ताज महल : द एटरनल लव स्टोरी' के बाद इन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और शादी कर ली। इसके बाद इन्होंने लायसन नामक एक ब्राइडल ग्रूमिंग स्टूडियो खोल लिया।

    दीपानिता शर्मा - इन्होंने आखरी बार फिल्म 'पिज़्ज़ा' में काम किया था। अब ये श्ज़मा नामक एक आलीशान यॉट की मालकिन हैं।

    शिल्पा शेट्टी - शिल्पा शेट्टी की एक्टिंग ने उन्हें उतना ही फेमस बनाया जीतना उनके यूके के शो बिग ब्रदर ने बनाया था। वे रातों-रात फेमस हुईं लेकिन ज़्यादा समय के लिए नहीं चलीं। शादी के बाद वे बिज़नसवीमेन बन गयीं।