कुछ ऐसे हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स के उनकी सौतेली माँ से रिश्ते !

    कुछ ऐसे हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स के उनकी सौतेली माँ से रिश्ते !

    हिंदी फिल्म जगत ये एक ऐसी दुनिया है जिसने दो लोगों को मिलवाया है तो कई को बिछड़ने पर मजबूर भी कर दिया है। इस इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने शादी हो जाने के बाद किसी और से प्यार हुआ और फिर पहली पत्नी को तलाक दे कर अपने प्यार से दूसरी शादी कर ली। लेकिन इस लिस्ट में ऐसे भी सितारे शामिल हैं, जिन्होंने पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी कर ली और बॉलीवुड के एक्टर्स के लिए ले आये सौतेली माँ। इनमें से कुछ बॉलीवुड एक्टर्स का उनकी सौतेली माँ के साथ रिश्ता अच्छा है तो कुछ ऐसे भी हैं जो अपनी सौतेली माँ को देखना भी पसंद नहीं करते।

    आइये आपको बताते हैं बॉलीवुड स्टार्स और उनकी सौतेली माँ से -

    सलमान खान और हेलेन

    सलमान आज के ज़माने के सुपरस्टार हैं, लोग उन्हें पसंद करते हैं। उनकी फिल्में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करती हैं। लेकिन यही सुपरस्टार घर में अपनी दो माओं के बीच रहता है। सलमान खान को जन्म देने वाली उनकी माँ सलमा खान है लेकिन सलमान और उनके दोनों भाई बहनों का रिश्ता उनकी सौतेली माँ के साथ भी वैसा ही जैसे उनका उनकी खुद की माँ सलमा खान के साथ है। सलमान ने हेलेन को कभी सौतेली माँ का दर्जा नहीं दिया। वो उन्हें उनकी खुद की माँ समझते हैं और प्यार करते हैं। अपने ज़माने की टॉप हीरोइन रहीं हेलेन भी खान परिवार के रंग ढंग में ढल गई हैं। सलमान और हेलेन एक-दो फिल्मों में साथ भी देखे गए हैं।

    अर्जुन कपूर और श्रीदेवी

    श्रीदेवी एक्टर अर्जुन कपूर की सौतेली माँ हैं। निर्माता-निर्देशक नोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अर्जुन कपूर की माँ मोना कपूर को तलाक दे दिया था। तब से आज तक अर्जुन के लिए श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी है, इससे ज्यादा वो श्रीदेवी को नहीं मानते। अर्जुन की एक छोटी बहन भी है अंशुला कपूर वो भी अर्जुन की तरह ही अपनी सौतेली माँ श्रीदेवी के बारे में सोचती हैं।

    सनी देओल-बॉबी देओल और हेमा मालिनी

    एक्टर धर्मेन्द्र ने इस्लाम अपना कर पहली पत्नी प्रकाश कौर के होते हुए एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। इस शादी से पिता और बच्चो के बीच तो कोई दूरी नहीं देखी गई लेकिन धर्मेन्द्र की पहली पत्नी के बच्चे हेमा मालिनी को कभी माँ का दर्जा नहीं दे पाए।

    सारा अली खान और करीना कपूर खान

    सारा और करीना का रिश्ता माँ बेटी का कम और दोस्त का ज्यादा है। दोनों अक्सर साथ पार्टीज करती है और एक दूसरे को सलाह देती हैं। करीना भी सारा और इब्राहीम का ध्यान रखती हैं।

    फरहान अख्तर और शबाना आज़मी

    फरहान और शबाना का शुरुआती समय अच्छा नहीं था, फरहान शबाना को पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

    शाहिद कपूर और सुप्रिया पाठक

    शाहिद और उनकी सौतेली माँ सुप्रिया पाठक के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। पब्लिक इवेंट पर शाहिद और उनकी सौतेली माँ को अक्सर साथ देखा जाता है।