इन बॉलीवुड एक्टर्स ने स्क्रीन पर किया है अपनी भाभी और साली के साथ रोमांस !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
बॉलीवुड में लंबे समय तक रहने पर बॉलीवुड एक्टर्स ने कई अलग-अलग एक्ट्रेसेज़ के साथ काम किया है। लेकिन बॉलीवुड के इतिहास में कई बार ऐसा भी हुआ है कि एक्टर्स की जोड़ी उनकी खुद की भाभी या साली के साथ गयी। वैसे तो ये फ़िल्में इन सभी के रिश्ते जुड़ने से पहले बनी थीं, लेकिन आज जब हम इन्हें साथ देखते हैं तो तो ये सोच कर हँसी ज़रूर आ जाती है। इसके अलावा ये बात भी सच है कि इनमें से कुछ जोड़ियाँ साथ में काफी अच्छी लगी थीं और उनके बीच की केमिस्ट्री बेहद हॉट थी।
आइये आपको बताएं कौन है वो एक्टर्स इन्होंने किया है अपनी भाभी और साली के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस -
- 1/9
उदय चोपड़ा - रानी मुखर्जी
फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में उदय चोपड़ा ने रानी मुखर्जी को पटाने की कोशिश की थी। आज रानी उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं।
- 2/9
सैफ अली खान - करिश्मा कपूर
सैफ और करिश्मा ने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में साथ काम किया था और उनकी जोड़ी बेमिसाल थी। आज सैफ करिश्मा की छोटी बहन करीना के पति हैं।
- 3/9
नसीरुद्दीन शाह - सुप्रिया पाठक
फिल्म 'मासूम' में सुप्रिया पाठक ने नसीरुद्दीन के अपोजिट छोटा-सा किरदार निभाया था। इसके अलावा इन दोनों ने साथ में फिल्म 'बाजार' और 'मिर्च मसाला' में काम किया है। नसीरुद्दीन सुप्रिया की बहन रत्ना के पति हैं।
- 4/9
अनिल कपूर - श्रीदेवी
इन दोनों ने साथ में 3 फ़िल्में (लम्हे, जुदाई, मिस्टर इंडिया) की हैं और सभी में इनकी केमिस्ट्री बेहद हॉट है। श्रीदेवी अनिल के भाई बोनी कपूर की पत्नी हैं।
- 5/9
अजय देवगन - रानी मुखर्जी
अजय और रानी ने फिल्म 'चोरी चोरी' और 'एलओसी कारगिल' में काम किया है। रानी अजय की पत्नी काजोल की फर्स्ट कजिन हैं।
- 6/9
राज कपूर - गीता बाली
फिल्म 'बावरे नैन' में गीता बाली और राज कपूर ने साथ काम किया था। बाद में गीता ने राज के छोटे भाई शम्मी कपूर से शादी की।
- 7/9
राजेश खन्ना - सिंपल कपाडिया
ये सोच समझ कर किया गया काम था। राजेश खन्ना ने अपनी बीवी डिंपल की छोटी बहन सिंपल को बॉलीवुड में लॉन्च उनके साथ फिल्म 'अनुरोध' में काम किया था।
- 8/9
अशोक कुमार - मधुबाला
अशोक कुमार ने फिल्म 'महल और हावड़ा ब्रिज में मधुबाला के साथ रोमांस किया। बाद में उनकी शादी अशोक के भाई किशोर कुमार से हुई।
- 9/9
रणधीर कपूर - नीतू सिंह
इन दोनों फिल्म ढोंगी और कसमे वादे में रोमांस किया था। नीतू रणधीर के भाई ऋषि की पत्नी हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें