बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज़ ने प्यार के लिए बदला धर्म !

    बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेज़ ने प्यार के लिए बदला धर्म !

    ऐसा कहा जाता है कि प्यार अँधा होता है और जो इसमें एक बार पड़ जाए उसके लिए हर मुश्किल भी आसान हो जाती है। कहते है न इश्क़ क्या-क्या करवाता है वैसा ही कुछ हमारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ हुआ जिन्होंने दूसरे धर्म के व्यक्ति से प्यार किया और उनके लिए उन्होंने अपना धर्म बदलने से परहेज नहीं किया। अपने प्यार के लिए ऐसा करने में इन्हें कोई शर्म नहीं। अब ये चाहे काम्प्रोमाइज़ हो या ये दर्शाना कि ये उनका सच्चा प्यार है।  

    एक ऐसे देश में रहते हुए जहाँ प्यार से पहले धर्म आता है नर्गिस ने अपने जीवन पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। नर्गिस एक मुस्लिम महिला थी और उन्हें सुनील दत्त से मोहब्बत हुई जो एक हिन्दू परिवार से थे। नर्गिस और सुनील फ़िल्म मदर इंडिया में को स्टार थे। शादी के बाद नरगिस टिपिकल हिन्दू महिला बन गई और यहाँ तक की उन्होंने अपना नाम निर्मला दत्त रख लिया। उनके फैन्स को इस बारे में तब पता लगा जब दोनों ने शादी कर ली थी।

    शर्मीला टैगोर

    शर्मीला टैगोर एक बंगाली घराने से ताल्लुक रखती थी और उन्होंने जल्द ही भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बना ली। शर्मीला ने ही पहली बार बॉलीवुड में बिकनी पहनने की शुरुआत की। जब शर्मीला अपने करियर की उचाईयों पर थी उस समय उन्हें मंसूर अली खान पटौदी से प्रेम हो गया। मंसूर मुस्लिम खानदान से थे और शर्मिला ने इस्लाम क़ुबूल लिया। उनका नाम बेगम आयेशा सुल्ताना रखा गया।

    अमृता सिंह

    कई बार प्यार आपसे वो सब कुछ भी करवाता है जिसके लिए आप बाद में पछताते हैं। अमृता ने सैफ अली खान के प्यार के लिए सिख से इस्लाम धर्म अपना लिया। सैफ के माता पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था लेकिन इन सबके बावजूद दोनों ने शादी कर ली। इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। अब ये पता नहीं कि अमृता ने दोबारा सिख धर्म अपना लिया हो लेकिन सैफ ने दूसरी शादी कर ली। सैफ ने करीना से शादी की और ये पहले ही तय हो गया था कि वो धर्म नहीं बदलेंगी। 

    नगमा 

    नगमा साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना हाथ राजनीति में भी अपनाया और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री भी कहलाई।नगमा ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया था, उन्होंने इसकी जानकारी साल 2008 में दी। ये किसी व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि जीजस क्राइस्ट के प्रति उनका स्नेह था। 

    आयेशा टाकिया आज़मी

    साल 2009 में आयेशा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान आज़मी से शादी कर ली। इनका मार्च 1 को निकाह हुआ था। लोगों का कहना है कि आयेशा जो एक हिन्दू पिता और एंग्लो इंडियन माँ की बेटी हैं, उन्होंने फरहान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया। लेकिन आयेशा ने इस विषय पर कभी खुल कर बात नहीं की।