बॉलीवुड के इन सितारों ने की एक से ज़्यादा बार शादी !

    बॉलीवुड के इन सितारों ने की एक से ज़्यादा बार शादी !

    आजकल शादी करना और अपने जीवनसाथी के साथ शादीशुदा ज़िन्दगी बिताना अब बहुत दूर की बात हो गयी है। आज के युग में तो ये बिल्कुल भी लागू नहीं होता क्योंकि इस समय खासकर सेलिब्रिटीज़ या तो एक से ज़्यादा शादियाँ करते हैं या फिर अपने रिश्ते को तोड़कर अकेले रहते हैं। हम आपको बॉलीवुड के ऐसे कपल्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने एक-दो भी नहीं तीन बार शादी की। 

    किशोर कुमार

    बॉलीवुड के लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार ने 4 बार शादी की। उनकी पहली शादी 1950 में हुई और उनकी पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा था। दोनों की शादी 8 साल तक चली और फिर 1960 में उन्होंने सिल्वर स्क्रीन ब्यूटी मधुबाला से शादी कर ली। नौ साल बाद मधुबाला की मौत के बाद ये कहानी ख़त्म हो गयी। उनकी तीसरी पत्नी योगिता बाली के साथ उनकी शादी 2 साल चली। इसके बाद 1980 में किशोर कुमार को फिर प्यार हो गया लीना चंदावरकर से और ये कहानी किशोर दा की मौत के साथ ख़त्म हुई।

    लकी अली

    लकी अली, जिन्हें मैन ऑफ़ मल्टीप्ल टैलेंट कहा जाता है, ने ये बात ख़ुद कही थी कि वो एक शादी करने वाले इंसान नहीं हैं। उनकी पहली बीवी न्यूज़ीलैण्ड से थी, जिनका नाम मेगन जेन मक्क्लियरी था और जिन्होंने लकी अली की हिट म्यूजिक विडियो 'ओ सनम' में काम भी किया था। लकी और मेगन के दो बच्चे हैं! लकी की दूसरी बीवी का नाम इनाया है और उनसे भी उनके दो बच्चे हैं। लकी ने 2010 में तीसरी शादी की थी! उनकी तीसरी पत्नी एक ब्रिटिश मॉडल हैं और उनसे लकी को एक बेटा है।

    सिद्धार्थ रॉय कपूर

    सिद्धार्थ रॉय कपूर जाने माने फिल्म प्रोडूसर हैं और इनके बारे में ज़्यादा बताना ज़रूरी नहीं। साल 2012 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस विद्या बालन से पंजाबी तमिलियन मिक्स वेडिंग के अनुरूप शादी कर ली। सिद्धार्थ ने पहली शादी अपनी बचपन की फ्रेंड से की थी और उनकी दूसरी पत्नी टेलीविज़न प्रोडूसर थी जिनसे वो 2011 में अलग हो गये।

    संजय दत्त

    2008 में अपनी लेडीलव मान्यता से शादी करने से पहले संजय दत्त की दो पत्नियाँ थी। संजय की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था जिससे उन्होंने 1996 में शादी की थी। ऋचा की मौत ब्रेन ट्यूमर से हुई थी। 1998 में संजय ने मॉडल ऋचा पिल्लई से शादी की थी जिससे 2005 में उन्होंने तलाक ले लिया। वर्तमान में उनकी पत्नी मान्यता है जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं।

    विधू विनोद चोपड़ा

    फ़िल्म 3 इडियट्स के प्रोडूसर विधू विनोद चोपड़ा ने भी तीन बार शादी की। उनकी पहली बीवी फ़िल्म एडिटर रेनू सलूजा थी और दूसरी बीवी शबनम शुखदेव एक शार्ट फ़िल्म मेकर की बेटी हैं। इन दोनों से उनका डाइवोर्स हो गया। फिर विधू को तीसरी बार प्यार मिला राइटर और फ़िल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा में और 1990 में दोनों ने शादी कर ली।

    करण सिंह ग्रोवर

    करण हालाँकि इस लिस्ट में नए हैं। उनकी पहली शादी 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई जिनसे शादी के 10 महीने के अन्दर ही उन्होंने तलाक ले लिए। करण की दूसरी बीवी उनके शो 'दिल मिल गए' की को-स्टार जेनिफर विन्गेट थी। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। तीसरी बार करण ने बोंग ब्यूटी यानी बिपाशा बसु से शादी की और लगभग आधा बॉलीवुड उन्हें आशीर्वाद देने आया था।

    बॉलीवुड और उसके लोगों की बात ही अलग है !