बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बड़े परदे पर दिखाया देश प्रेम !

    बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बड़े परदे पर दिखाया देश प्रेम !

    बॉलीवुड ने हमें ऐसी बहुत सी फ़िल्में और यादगार किरदार दिए हैं, जिन्होंने हमारे मनोरंजन के अलावा हमें देश के प्रति प्रेम की भावना को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। कई ऐसी फिल्मे भी आईं जो हमारी रूह को छू गई। आज भी हम फिल्म बॉर्डर में सुनील शेट्टी द्वारा निभाया गया वो किरदार नहीं भूल पाते। उस फिल्म का एक- एक डायलॉग मन में देशप्रेम को जन्म देता है। एयरलिफ्ट में अक्षय हो या स्वदेश में शाहरुख़ इन्होने बड़े परदे पर देशप्रेम को जग जाहिर किया।

    आइये ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में जानते जिन्होंने फिल्मों में दिखया देशप्रेम। 

    अमरीश पुरी

    दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और परदेस

    बॉलीवुड पर दशकों राज करने वाली इस फिल्म के सभी किरदार ने फिल्म को अमर बना दिया है। 1995 आई इस फिल्म ने कई अवार्ड्स अपने नाम किये। और आज भी कई रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की शुरुआत एक गाने से होती है। गाने के बोल हैं 'घर आजा परदेसी तेरा देश बुलाये रे' ये गीत आज भी दिल में घर किये है। फिल्म में अमरीश पुरी ने विदेश में रह कर जो देश प्रेम और अपने देश की मिट्टी से जो लगाव दिखाया है, उसने हर भारतीय नागरिक के मन में अपने गाँव और देश की मिट्टी के प्रति लगाव पैदा किया है। इसके अलावा अमरीश ने फिल्म परदेस में 'आई लव माय इंडिया' गाना गए कर एक बार फिर सब को मोह लिया।

    शाहरुख़ खान

    स्वदेस 

    इस फिल्म में विदेश में रह रहे एक सफल वैज्ञानिक की कहानी को दर्शाया था। वो कैसे वापस अपने देश  लौटता है, इसे बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान वैज्ञानिक का किरदार निभाया है, जो बाहर देश में काम करता है। वो जब भारत लौटता है तो कैसे अपनी मातृभूमि से जुड़ जाता है और शहरों में हो रहे विकास के बारे ने गाँव वालों को अवगत कराता है। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारीकर ने किया था। इस फिल्म ने न केवल लोगों की वह-वाही लूटी बल्कि, शाहरुख खान को एक बेहतर अभिनेता बनाया।

    ऋतिक रोशन

    लक्ष्य


    2004 में आई ये फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे पता नहीं है कि उसे भविष्य में क्या करना है। वो सेना में भर्ती होता है और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने साथियों को जीत दिलाता है। फिल्म में मुख्य किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया था। उन्हें इस फिल्म के लिए खूब तारीफ मिली। ऋतिक के आलावा फिल्म में प्रीटी ज़िंटा भी थीं। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर ने किया था।

    सनी देओल

    ग़दर

    इसमें कोई शक नहीं कि ग़दर एक प्रेम कथा थी। लेकिन आप को तो ये डॉयलॉग याद होगा 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा।' एक पड़ोसी देश में जा कर अपने देश के ज़िंदाबाद के नारे लगाना, सनी के देश प्रेम को दिखाता है।

    काजोल

    कभी ख़ुशी कभी गम और फ़ना

    कभी ख़ुशी कभी गम की कहानी अलग थी। लेकिन काजोल का देशप्रेम फिल्म में देखा जा सकता है। इसके आलावा फिल्म फ़ना में भी वो देशभक्ति और अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

    आमिर खान

    लगान, मंगल पांडे और रंग दे बसंती

    आमिर खान समय-समय पर अपना देश प्रेम जाहिर करते रहते हैं। उनका ये प्रेम उनके द्वारा की गई फिल्मों में भी साफ़ दिखता है। वो कुछ चुनिंदा फ़िल्में ही करते हैं। जिसमें देश के लिए कुछ न कुछ सन्देश जरूर होता है। लगान में भूवन का किरदार शायद ही कोई भूला हो। रंग दे बसंती में मस्तीखोर कॉलेज स्टूडेंट्स जिनके लिए देशभक्ति सिर्फ किताबी बातें होती हैं। वो देश के युवा को आजादी और अपने हक़ के लिए लड़ने का पढ़ा देते हैं। आमिर ने इन फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करके और देशभक्ति से लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई।