जानिए रिंकू भाभी यानी सुनील ग्रोवर के बारे में सब कुछ !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Usha Shrivas (एडिटोरियल टीम)
कम समय में अपने टेलेंट के दम पर नाम कमाने वाले सुनील ग्रोवर आज बॉलीवुड और टीवी जगत का बड़ा नाम है। सुनील बहुत पहले से टीवी पर सक्रीय हैं लेकिन उन्हें असली पहचान कलर्स पर आने वाले ‘कॉमेडी नाईट विथ कपिल’ में गुत्थी के किरदार से मिली। इस किरदार की वजह से उन्हें घर घर में गुत्थी नाम से जाना जाने लगा।
3 अगस्त 1977 को हरियाणा के एक गाँव में जन्मे सुनील अपने कॉलेज के दिनों से कॉमेडी करते आ रहे हैं। लेकिन उन्हें टीवी पर पहली बार मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो में नोटिस किया गया। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे मोटे किरदार किये। कई टीवी शोज़ में भी वो अपनी कलाकारी दिखाते नज़र आ चुके हैं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा से फ्लाइट में हुए विवाद के बाद इन्होने उनका शो ‘द कपिल शर्मा’ शो को अलविदा कह दिया। लेकिन आज भी हम उन्हें हम उन्हें कई नाम से जानते हैं, गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी और हमारी रिंकू भाभी। ये उनका टेलेंट ही है कि आज वो किसी शो में नज़र नहीं आते लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है।
आइये आपको बताते हैं इनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनजानी बातें -
- 1/20
जन्म
सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के डबवाली गाँव में हुआ था !
- 2/20
शिक्षा
इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की और गुरु नानक कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की, बाद में चंडीगढ़ से इन्होंने थिएटर में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की !
- 3/20
करियर
इन्होंने करियर की शुरुआत कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो से की थी, उससे पहले ये थिएटर कर चुके थे !
- 4/20
जसपाल भट्टी, जूही चावला और सुनील ग्रोवर
जसपाल भट्टी ने इन्हें इंडस्ट्री में पहचान बनाने में काफी मदद की, उसके बाद ये कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में देखे जा चुके हैं !
- 5/20
टीवी शोज़
ये पहचान बनाने से पहले कई टीवी शोज़ में नज़र आ चुके हैं, इन्होंने सब टीवी का साइलेंट शो 'गुटर गु' में भी काम किया है !
- 6/20
कॉमेडी नाईट विद कपिल
कॉमेडियन कपिल शर्मा के इस शो ने सुनील को कुछ ही दिनों में स्टार बना दिया !
- 7/20
गुत्थी
इस शो पर सुनील गुत्थी के किरदार में नज़र आये थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था !
- 8/20
कपिल के साथ विवाद
कपिल के साथ विवाद होने के बाद इन्होंने ये शो छोड़ दिया था और स्टार प्लस पर 'मेड इन इंडिया' नाम का नया शो शुरू कर दिया था !
- 9/20
मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर
'मेड इन इंडिया' शो फ्लॉप होने के बाद ये वापस कपिल के शो पर चले गए, इस शो पर मनीष पॉल भी इनके साथ थे !
- 10/20
फिर छोड़ा कपिल का साथ
कुछ महीनों पहले कपिल और सुनील का फ्लाइट में हुए विवाद के बाद पूरी टीम के साथ सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था, उसके बाद ये एक तो शो में नज़र आये थे !
- 11/20
दीपिका का मस्तानी लुक चुरा कर कुछ ऐसे बने थे मस्तानी !
- 12/20
रणबीर कपूर के साथ सुहागरात मनाने वाला एपिसोड तो आपको भी याद होगा !
- 13/20
शाहरुख़, काजोल और सुनील
अपने अंदाज़ से बड़े बड़े सितारों को अपना दीवाना बना चुके हैं सुनील !
- 14/20
फिल्म 'गजनी' में बने थे नकली संजय सिंघानिया !
- 15/20
गब्बर
फिल्म गब्बर में अक्षय कुमार के साथ निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका !
- 16/20
कॉफ़ी विद डी के पोस्टर में सुनील !
- 17/20
कपिल शर्मा की कॉमेडी टीम के साथ सुनील !
- 18/20
एक पंजाबी फिल्म 'वैसाखी लिस्ट' के पोस्टर में सुनील !
- 19/20
सुनील ग्रोवर पत्नी आरती के साथ !
- 20/20
आज दर्शक सुनील को वापस टीवी पर देखने के लिए बेताब हैं !
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें