स्टार प्लस के नए शो 'परदेस में है मेरा दिल' में साथ दिखेंगे दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी !

    स्टार प्लस के नए शो 'परदेस में है मेरा दिल' में साथ दिखेंगे दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी !

    दृष्टि धामी और अर्जुन बिजलानी के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। ये दोनों जल्द ही स्टार प्लस पर एक नया शो लेकर आने वाले हैं। जी हाँ, दृष्टि और अर्जुन एकता कपूर के नए शो ''परदेस में है मेरा दिल'' ने साथ काम करते दिखाई देंगे। इस शो में दृष्टि, नैना नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। नैना एक खुले विचारों वाली लड़की है और अपनी माँ के साथ रहती है। वहीं अर्जुन, राघव बने हैं। राघव एक सीधा-साधा लड़का है जो अपने मज़ाकिया अंदाज़ से सबका दिल खुश कर देता है। 

    इस शो की शूटिंग ज़ोरो-शोरो से शुरू हो गयी है और इसका प्रोमो भी लॉन्च किया जा चुका हैं। दृष्टि और अर्जुन अपने नए अवतार में बेहद सुंदर लग रहे हैं। ये शो 7 नवम्बर से रात 8 बजे स्टार प्लस पर आएगा और सीरियल ''सिया के राम'' की जगह लेगा। फ़िलहाल ऑस्ट्रिया में इस शो को शूट किया जा रहा है। 

    शो का प्रोमो देखिये यहाँ -