क्या आप इन 8 टीवी एक्टर्स के साइड-बिजनेस के बारे में जानते हैं?

    क्या आप इन 8 टीवी एक्टर्स के साइड-बिजनेस के बारे में जानते हैं?

    टीवी के कई बड़े एक्टर्स तो सीरियल्स में अपनी एक्टिंग से आपको एंटरटेन करते हैं। वो सिर्फ टीवी सीरियल्स में ही एक्टिव नहीं हैं बल्कि बिजनेस वर्ल्ड में भी उनका नाम है। इन सितारों में से किसी का पब है तो कोई से सिक्यूरिटी एजेंसी का मालिक है।

    आइये आपको बताये हैं टीवी के उन सेलेबस के बारे में जो एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी आगे हैं –

    रोनित रॉय

    रोनित रॉय न सिर्फ टीवी की दुनिया के बड़े सितारे हैं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी वो अपनी दमदार एक्टिंग का नमूना दिखा चुके हैं। एक्टिंग के अलावा रोनित एक सिक्यूरिटी एजेंसी के मालिक हैं। वो स्टार्स को सुरक्षा देते हैं।

    नन्दीश संधू

    टीवी सीरियल उतरन के फेम नन्दीश सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं हैं बल्कि वो लोगो को हेल्थी रखने के लिए मुंबई के ओशिवारा में जूस बार भी चलाते हैं। उनके जूस बार का नाम गुल्प कोस्ट जूस बार। आपको बता दें, नन्दीश ने होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है, और वो हमेशा से एक रेस्तरां खोलना चाहते थे। लेकिन इस जूस बार के बाद उनका एक सपना तो जरूर पूरा हुआ होगा।

    अर्जुन पुंज और गुरदीप कोहली

     आपको स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल संजीवनी तो याद होगा। इस सीरियल में गुरदीप और अर्जुन साथ थे। अब दोनों एक्टिंग के साथ मुंबई के गोरेगांव में अपना पब चला रहे हैं। अर्जुन हमेशा से एक पब खोलना चाहते हैं और आज ये एक पब के मालिक हैं।

    गौतम गुलाटी

    बिग बोस विनर गौतम गुलाटी टीवी की दुनिया से बेशक थोडा दूर हो लेकिन ये बात कम लोग ही जानते हैं कि गौतम दिल्ली के एक पब के मालिक हैं। इनके पब का नाम है आरएसवीपी।

    अर्जुन बिजलानी

    अर्जुन टीवी के कई हिट शोज़ जैसे, मिले जब हम तुम, मेरी आशिकी तुम से ही, नागिन जैसे शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। और टीवी का पॉपुलर नाम हैं। लेकिन क्या आप इनके बिजनेस के बारे में जानते हैं। हम आपको बताते हैं। अर्जुन मुंबई स्थित अँधेरी में एक वाइन शॉप के मालिक हैं। ये वाइन बेचते हैं।

    करन कुंद्रा

    सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ ये पहचान बनाने वाले करन जालंधर में एक कॉल सेंटर चलाते हैं। 

    हितेन तेजवानी

    सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु में एक आदर्श बेटे का किरदार निभाने वाले करन टीवी के साथ मुंबई में एक रेस्तरां चलते हैं।

    शमा सिकंदर

    लम्बे समय बाद शमा ने टीवी की दुनिया में अपनी वापसी की है। अभी वो टीवी ड्रमा शो बालवीर में देखी गई थी। शमा एक लेडीज़ फैशन क्लोथ्स लेबल सैशा की मालकिन हैं। इनके कपड़े विदेशों में भी खूब बिकते हैं।