मिलिए 'दंगल' में आमिर खान की बेटी बनी फातिमा सना शेख़ से !

    मिलिए 'दंगल' में आमिर खान की बेटी बनी फातिमा सना शेख़ से !

    फातिमा सना शेख़ आमिर खान की फ़िल्म 'दंगल' में 2010 के कॉमनवेल्थ गेम की गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगट की भूमिका निभा रही हैं। वहीं आमिर में फ़िल्म में उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं। साल 1997 की फ़िल्म  'चाची 420' से इन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना चालू किया था। फातिमा अब तक सात फ़िल्में कर चुकी हैं। लेकिन 'दंगल' में पहली बार लीड रोल निभा रही हैं। इससे पहले बतौर हीरोइन इन्होंने 'आकाशवाणी' फ़िल्म में काम किया है। आइए हम उनके जीवन से जुड़ी अनजानी बात आपको बताते हैं ..