फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर अर्जुन और श्रद्धा कपूर की नहीं दिखा पाए कुछ कमाल !

    फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का ट्रेलर अर्जुन और श्रद्धा कपूर की नहीं दिखा पाए कुछ कमाल !

    श्रद्धा और अर्जुन कपूर के फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो चुका है। चेतन भगत की फेमस नॉवल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित फिल्म का ट्रेलरआज रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में श्रद्धा और अर्जुन पहली बार साथ काम करते नज़र आएंगे। दोनों की जोड़ी नई है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। जहाँ अर्जुन ने गांव के देसी लड़के का किरदार निभाया है, तो वहीं श्रद्धा शहर की मॉर्डन लड़की के रोल में दिखेंगी। हमेशा की तरह इस ट्रेलर में भी श्रद्धा के लुक्स एक-जैसे हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं देखा जा सकता।

    फिल्म का डायरेक्शन आशिकी 2, एक विलेन जैसी कई हिट फ़िल्मे दे चुके डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। पहली बार अर्जुन बिहारी और शुद्ध हिंदी भाषा में बात करते दिखेंगे, तो वहीं श्रद्धा और अर्जुन को आप बास्केट बॉल खेलते भी देखेंगे। फिल्म का बड़ा हिस्सा दिल्ली के नार्थ कैंपस के आसपास शूट किया गया है।

    ट्रेलर देख कर तो लग रहा है कि फिल्म में दोस्ती, प्यार, रोमांस और नफरत भरपूर है। फिल्म की कहानी एक देसी लड़के पर है जो एक मॉडर्न लड़की के प्यार में पड़ जाता है। अब देखना ये होगा फिल्म चेतन भगत के नॉवेल के साथ न्याय कर पाएगी या नहीं।

    ट्रेलर में अर्जुन कपूर फिर भी ठीक हैं लेकिन श्रद्धा कोई कमाल दिखाती नज़र नहीं आ रही हैं। मोहित सूरी की अन्य फ़िल्मों से इस फिल्म को अलग रख कर देख पाना मुश्किल है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है, लेकिन उसे सुनकर आपको फिल्म 'आशिक़ी 2' की याद आएगी।

    देखिये ये ट्रेलर यहाँ -