यहाँ देखिये फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर !

    यहाँ देखिये फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर !

    श्रद्धा और अर्जुन  कपूर के फैंस का इंतज़ार अब ख़त्म हुआ। चेतन भगत की फेमस नॉवल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित फिल्म 'हाफ गर्ल गर्लफ्रेंड' ट्रेलरआज रिलीज़ हो  गया है।  श्रद्धा और अर्जुन पहली बार इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी नई है और दर्शकों खूब पसंद आ रही है। जहाँ अर्जुन ने गांव के देसी लड़के का किरदार निभाया है तो वहीँ श्रद्धा शहर की मॉर्डन लड़की के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में  श्रद्धा पहले जैसी ही दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक और ड्रेसेज  के साथ कोई खास चेंज नहीं किया है। 

    फिल्म का डायरेक्शन आशिकी 2, एक विलेन जैसी कई हिट फ़िल्मे दे चुके डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। पहेली बार अर्जुन बिहारी और शुद्ध हिंदी भाषा में बात करते दिखेंगे। तो वहीँ श्रद्धा बास्केट बॉल खेलती दिख रहीं हैं। फिल्म का बड़ा हिस्सा दिल्ली के नार्थ कैंपस के आस-पास शूट किया गया है। ट्रेलर देख कर तो लग रहा है कि फिल्म में दोस्ती, प्यार, रोमांस और नफरत भरपूर है। फिल्म की कहानी है कि कैसे  गांव का देसी लड़का शहर की मॉर्डन लड़की को  बैठता है। अब देखना ये होगा फिल्म चेतन भगत के नॉवेल के साथ जस्टिस कर  पाएगी या नहीं।

    देखिये ट्रेलर:-