जानिये कैसे हैं फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के किरदार !

    जानिये कैसे हैं फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के किरदार !

    इम्तियाज़ के साथ शाहरुख़ की ये पहली मूवी आ चुकी है और हम आपके लिए लेकर आये हैं ये अलग रिव्यू ! फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में दो अलग व्यक्तियों की कहानी है, जिसमें शाहरुख़ एक टूर गाइड की भूमिका में हैं और अनुष्का यानी सेज़ल यूरोप घूमने आती हैं। अपनी इसी यात्रा के दौरान सेजल की सगाई होती है और यात्रा से लौटते समय उन्हें एहसास होता है कि उनकी इंगेजमेंट रिंग कही खो गयी है। यहीं से शुरू होती है हैरी और सेजल की कहानी ! फिल्म के रिव्यू तो आ चुके हैं लेकिन अगर आप फिल्म के किरदारों और कहानी के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़िये हमारा पिक्टोरियल रिव्यू !

    हैरी के किरदार में शाहरुख़ खान 

    जानिये कैसे हैं फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के किरदार !

    शाहरुख़ फ़िल्म में एक दिलफेक आशिक बने हैं, जो कहीं न कहीं अनुष्का की तरफ आकर्षित होते हैं। हमेशा अपनी दुनिया में खोये रहने वाले हैरी की सेजल के आगे कुछ नहीं चलती है और वो उसके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। अंगूठी ढूँढने के लिए यूरोप में रह रही अनुष्का की शाहरुख़ देखभाल करते हैं।

    सेजल ज़ावेरी के किरदार में अनुष्का शर्मा 

    जानिये कैसे हैं फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के किरदार !

    सेजल बनी अनुष्का एक बहुत ही भोली भाली लड़की के किरदार में आपको अच्छी लगेंगी। सेजल एक जिद्दी लड़की है जो हैरी से अपनी बात मनवाना अच्छे से जानती है। लेकिन कई जगह वो हैरी का समर्थन भी करती हैं। बहुत-सी सिचुएशन्स में उनको बहुत कठोर दिखाया गया है जैसा कि वो फ़िल्म में कहती हैं कि मैं बहुत सेल्फिश हूँ।

    जानिये कैसे हैं फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के किरदार !

    इस फ़िल्म में आप देखेंगे कि कैसे एक अंगूठी ढूँढते-ढूँढते हैरी और सेजल एक-दूसरे के करीब आ जाते है। दोनों को एक दूसरे का साथ बहुत अच्छा लगने लगता है और उनको प्यार हो जाता है। इस यात्रा में आप प्यार, आत्मविश्वास और भावनाओं को मिलते देखेंगे !

    जानिये कैसे हैं फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के किरदार !

    फ़िल्म में भरपूर रोमांस है वहीं इसकी कॉमेडी भी आपको खुश कर देगी। यूरोप के सुन्दर दृश्य और इसकी सिनेमेटोग्राफी बेहतरीन है। इस फ़िल्म के ज़रिये आपको खूबसूरत यूरोप की कई जगहों के दर्शन होंगे। 

    इस फ़िल्म को देखने के बाद इसे Desimartini.com पर रेट और रिव्यू करना ना भूले !