ये हैं टीवी के अब तक के 7 सबसे डरावने शोज़ !

    ये हैं टीवी के अब तक के 7 सबसे डरावने शोज़ !

    इंडियन टेलीविजन जहाँ आपका सास-बहु के ड्रामे से मनोरंजन करता है तो वहीं कॉमेडी शोज़ के जरिये आपको खूब हंसाया भी है। लेकिन एक वो भी दौर था, जब टीवी पर ऐसे भी शोज़ का चलन था जिससे दर्शकों को डराया जाता है। रात को 10 या 11 बजे इस तरह के डरावने शोज़ को दिखाया जाता था, जहाँ सब साथ बैठकर इन शोज़ का आनन्द लेते थे। अब बेशक इस तरह के शोज़ का दौर चला गया हो, लेकिन आज भी आप उन प्रोग्राम्स को याद करके डर जाते होंगे।

    आइये हम आपको बताते हैं इन हॉरर शो के बारे में ये खास बातें –

    'ज़ी हॉरर शो'

    टीवी पर हॉरर शो की शुरुआत ज़ी टीवी के इस शो से हुई थी। ये शो 90 के दशक का टीवी का अब तक का सबसे डरावना शो मना जाता है।

    'आहट'

    सोनी एंटरटेनमेंट चैनल का ये शो अब तक का सबसे सक्सेसफुल हॉरर शो है। इस शो की शुरुआत 1995 में हुई थी। उसके बाद ये लगातार नई कहानी और नए डरावने तरीके लेकर टीवी पर वापस आता रहा है। इस शो की शुरुआत में बिल्ली की आवाज आज भी डरा देती हैं।

    'फियर फाइल्स'

    ये ज़ी टीवी का दूसरा सबसे डरावना शो है। ये शो परनोर्मल एक्टिविटी पर आधारित शो हैं। इस शो में डरावनी घटना के बाद परनोर्मल एक्सपर्ट घटना को सुलझाने पर अपनी राय और डरावनी ताकतों से निपटने का सुझाव देते हैं। आपको बताते दें, ये शो नई कहानी के साथ टीवी पर वापस आ रहा है।

    ‘श्श्श्श कोई है’

    स्टार प्लस का ये हॉरर शो सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक था। इस शो में विकराल और गबराल नाम के दोनों किरदारों को खूब पसंद किया गया था। शो इतना पॉपुलर था कि ये शो तीन सीजन तक चला था।

    ‘मानो या न मानो’

    ज़ी टीवी का ये हॉरर शो सच्ची घटनाओं पर आधारित था। इस शो पर असली घटनाओं को अलग तरीके से पेश किया गया था। इस शो को बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान ने होस्ट किया था।

    'वो'

    ज़ी टीवी का एक और हॉरर शो ‘वो’ 1998 में टेलीकास्ट हुआ था। ये शो एक इंग्लिश नॉवेल पर आधारित था। इस हॉरर शो में बॉलीवुड फिल्म्स डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर मुख्य भूमिका में थे।

    'अचानक 37 साल बाद'

    सोनी एंटरटेनमेंट चैनल का ये शो सबसे डरावने शोज़ में गिना जाता है। ये शो 2002 और 2003 में टेलीकास्ट किया गया था। इस शो में बैकग्राउंड साउंड और डरावने सीन थे जिसे याद कर आज भी हाथ-पैर काँप जाते हैं।