जब साथ में काम करते करते एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए टीवी ये स्टार्स !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
कहते हैं प्यार कभी समय देखकर नहीं होता। वो तो बस कभी भी उठाकर आपकी ज़िन्दगी में दाख़िल हो जाता है और आपकी दुनिया को रंगीन बना देता है। टीवी की दुनिया में कई एक्टर्स अपना करियर बनाने आते हैं और सीरियल्स के ज़रिये बहुत से लोगों के दिल जीतते हैं। लेकिन एक एक्टर की ज़िन्दगी में इतना ही नहीं होता कभी-कभी अपने साथ काम करने वाले दूसरे एक्टर या डायरेक्टर या किसी दोस्त को वे पसंद करने लगते हैं। ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ है। ऐसा इन्होंने सोचा नहीं था बस हो गया !
- 1/20
अंकित लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
'पवित्र रिश्ता' के इस कपल दर्शक बहुत पसंद करते थे और ये दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। कई साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद सुशांत बॉलीवुड में चले गए और ये दोनों अलग हो गए।
- 2/20
रित्विक धनजानी और आशा नेगी
'पवित्र रिश्ता' के ये दोनों एक्टर्स सेट्स पर मिले और रित्विक को पहली नज़र में आशा से प्यार हो गया। 'पवित्र रिश्ता' के ये दोनों एक्टर्स सेट्स पर मिले और रित्विक को पहली नज़र में आशा से प्यार हो गया।
- 3/20
नेहा सक्सेना और शक्ति अरोरा
ये शो 'तेरे लिए' के दौरान मिले थे और तब से साथ हैं। ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
- 4/20
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया
ये दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट्स पर मिले थे और इसके बाद इन दोनों को प्यार हुआ। पिछले ही साल इन दोनों ने शादी करके सभी को चौंका दिया था।
- 5/20
राकेश वशिष्ठ और रिद्धि डोगरा
इन दोनों को पहली बार में ही प्यार नहीं हुआ। रिद्धि और राकेश यश राज फिल्म्स के शो 'सेवेन' में साथ आये थे, लेकिन उस समय वे मुश्किल से ही बात किया करते थे। बाद में जब सीरियल 'मर्यादा - लेकिन कब तक?' में दोनों दोबारा साथ आये तब इसके बीच नज़दीकियाँ बढ़ीं। 2011 में इन दोनों ने शादी कर ली थी।
- 6/20
महेश शेट्टी और अनीशा कपूर
शो 'घर के सपना' की शूटिंग के दौरान इन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। इसके बाद इन दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया लेकिन इनके दिलों को दूर करना आसान नहीं था। इन दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक सभी से छुपाकर रखा और 2011 में अपनी शादी का ऐलान कर दिया। इनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी और इसमें सिर्फ इनके परिवार वाले और क़रीबी दोस्त शामिल हुए थे।
- 7/20
रश्मि देसाई और नंदिश संधू
शो 'उतरन' के वीर और तपस्या सीरियल में अलग हुए लेकिन असल ज़िन्दगी में एक-दूसरे क़रीब आ गए। शुरुआत में इन दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाया था लेकिन बाद में को उनके जन्मदिन पर प्रोपोज़ किया। 2011 में इन दोनों ने एक सीक्रेट सेरेमनी में शादी की थी लेकिन 2016 में इनका तलाक हो गया।
- 8/20
आमिर अली और संजीदा शेख़
टीवी इंडस्ट्री के सबसे ख़ूबसूरत कपल्स में से एक संजीदा और आमिर काफी लंबे समय से दोस्त थे। इन दोनों को ये समझने में काफी समय लगा कि ये एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं। कुछ समय तक डेट करने के बाद इन्होंने 2007 में रिएलिटी शो नच बलिये में हिस्सा लिया और शो को जीता भी। इन दोनों ने साथ में शो 'क्या दिल में है' और 'एक हसीना थी' में काम किया है। साल 2012 में इन्होंने शादी कर ली।
- 9/20
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
देबिना मुम्बई में एक टैलेंट हंट में भाग लेने आयी थीं, जब उनकी मुलाकात गुरमीत से हुई। टीवी पर राम और सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत और देबिना को असल ज़िन्दगी में भी प्यार हो गया था। 2006 में इन दोनों ने शादी कर ली थी।
- 10/20
इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट
ये दोनों शो 'प्यार के दो नाम - एक राधा एक श्याम' के सेट्स पर मिले थे। इन दोनों को टीवी के राधा-श्याम से असल ज़िन्दगी के राधा और श्याम बनने में ज़्यादा समय नहीं लगा और इन दोनों ने 2008 में शादी कर ली। इन दोनों की प्यारी-सी बेटी भी है।
- 11/20
शालीन भनोट और दलजीत कौर
शालीन और दलजीत ने सोनी टीवी 'कुलवधू' में साथ काम किया था और वहीं से इनकी प्रेम कहानी शरू हुई। इसके बाद 2008 में इन दोनों ने रिएलिटी शो नच बलिये में हिस्सा लिया। इस शो को जीतने के बाद इन दोनों ने 2009 में शादी कर ली थी। इनका साथ में एक बेटा भी है। लेकिन दुर्भाग्यवश इनकी शादी नहीं चल पायी और इनका तलाक हो गया।
- 12/20
विवियन डिसेना और वाहबिज़ डोराबजी
हैंडसम विवियन और उनकी पत्नी वाहबिज़ को शो 'प्यार की ये एक कहानी' के दौरान प्यार हुआ था। विवियन को वाहबिज़ से पहली नज़र में तब प्यार हो गया था, जब उन्होंने बारिश के सीन की शूटिंग के दौरान वाहबिज़ को देखा था। शो की पॉपुलैरिटी के साथ इनका प्यार भी बढ़ता गया और इन्होंने शादी कर ली।
- 13/20
रविश देसाई और मुग्धा चाफ़ेकर
ये दोनों की मुलाक़ात ज़ी टीवी के शो सतरंगी ससुराल के दौरान हुई थी। इसके बाद इन दोनों को प्यार हुआ और 14 दिसम्बर 2016 में इन दोनों ने शादी कर ली।
- 14/20
राम कपूर और गौतमी गाडगिल
शो 'घर एक मंदिर' में इन दोनों ने देवर-भाभी का किरदार निभाया था। वहीं से इनके रिश्ते की शुरुआत हुई और 2003 में इन्होंने शादी कर ली।
- 15/20
गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी
सीरियल 'क्यूँकि सास भी कभी बहु थी' से इन दोनों ने काफी दर्शकों के दिल जीते। इन्होंने अप्रैल 2004 में शादी की और इनके दो बच्चे हैं।
- 16/20
यश टोंक और गौरी यादव
इन दोनों की मुलाक़ात 'कहीं किसी रोज़' के सेट्स पर हुई थी। शुरुआत में अच्छे दोस्त थे, फिर बाद में इन्हें प्यार हो गया। इन दोनों ने शादी की और अब इन्होंने अपनी दूसरी बेटी का दुनिया में स्वागत किया है।
- 17/20
मौली गंगुली और मज़हर सैय्यद
शो 'कहीं किसी रोज़' के देवर-भाभी, जिन्हें प्यार हो गया। 7 साल तक रिश्ते में रहने के बाद इन दोनों ने 2010 में शादी कर ली।
- 18/20
रिंकू धवन और किरण करमाकर
'कहानी घर घर की' में बहन-भाई का किरदार निभा रहे रहे रिंकू और किरण असल ज़िन्दगी में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। शो के खत्म होने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली।
- 19/20
श्वेता कवात्रा और मानव गोहिल
'कहानी घर घर की' के सेट्स पर मिलने वाले एक और कपल। इनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और बाद में प्यार हुआ। 3 साल डेट करने के बाद इन्होंने शादी कर ली। इनकी एक बेटी भी है।
- 20/20
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा
शो 'कितनी मोहब्बत है' से ये दोनों बहुत लोकप्रिय हुए और असल ज़िन्दगी में इन्हें प्यार हो गया। हालाँकि इनका रिश्ता ज़्यादा लंबा नहीं चला और ये अलग हो गए।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें