देखिये : 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेल 3 में अनुष्का ने शाहरुख़ को बताया ए-वन करैक्टर !

    देखिये : 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेल 3 में अनुष्का ने शाहरुख़ को बताया ए-वन करैक्टर !

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान बेस्ट एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छे इंसान और पोरे जेंटलमैन हैं। तो ऐसा क्या है कि अनुष्का शर्मा ने उन्हें ए-वन करैक्टर बोल दिया?

    इससे पहले कि आप परेशान हों आइये हम आपको बताते हैं। फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के तीसरे ट्रेल के बारे में बात कर रहे हैं। इस ट्रेल में शाहरुख़ अपने-आप से बातें कर रहे हैं। इसके अलावा उनका मददगार रूप भी आप इसमें देख पाएँगे।

    अनुष्का शर्मा किसी अँगूठी को ढूँढ रही हैं (इस फिल्म का नाम पहले 'द रिंग' होने वाला था तो हमें लगता है कि इस फिल्म में रिंग (अँगूठी) काफी महत्वपूर्ण है) और हैरी को डर है कि अँगूठी के चक्कर में सेजल मुश्किल में फँस जाएगी। वो सेजल की मदद करने की कोशिश करता है लेकिन फिर खुद बात करता है कि उसे इस मामले में सेजल की फिक्र क्यों है। वो पंजाबी में बड़बड़ाता है।

    इसके अलावा अनुष्का काफी अच्छे से गुजराती बोल रही हैं और काफी क्यूट लग रही हैं।

    देखिये ये तीसरा ट्रेल यहाँ -