फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए छिछोरे बने शाहरुख़ खान !

    फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के लिए छिछोरे बने शाहरुख़ खान !

    बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहाँ आदमियों का वर्चस्व है। जहाँ देश में महिलाओं से छेड़छाड़, कास्टिंग काउच और महिलाओं के प्रति भावहीन बातें कहीं जाती हैं वहीं कई ऐसे सितारे भी हैं जो महिलाओं को लेकर अच्छी सोच रखते हैं और अपने काम और कोशिशों से उन्हें सपोर्ट करते हैं।

    ऐसे ही महिलाओं का साथ देने वाली एक्टर हैं शाहरुख़ खान। शाहरुख़ ने ना केवल महिलाओं के हित में बात की है बल्कि इंडस्ट्री में महिलाओं को बराबर दर्जा देने की भी कोशिशें की है। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि महिला हित में खड़े होने वाले शाहरुख़ का कैरेक्टर खराब हो गया और वो लड़कियों को 'गन्दी नज़र' से देखने लगे?

    जी नहीं, हम आपको परेशान नहीं करना चाहते हैं। शाहरुख़ अभी भी पहले जैसे हैं उन्हें कुछ नहीं हुआ है। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में उनका किरदार थोड़ा छिछोरा है। हमें कैसे पता? क्योंकि फिल्म का पहला प्रोमो आ चुका है।

    इस प्रोमो में हैरी को एक खराब कैरेक्टर (चरित्र) के इंसान के रूप में दिखाया गया है, जिसे शराब पीना और अलग-अलग लड़कियों के साथ समय बिताना पसंद है। वो सेजल को बताना है कि वो 'चरित्रहीन' है।

    प्रोमो में ख़ास है अनुष्का का किरदार सेजल, जो एक सीधी-साधी गुजरती लड़की है और जिसे हैरी की बातें समझ नहीं आ रही हैं।

    ये प्रोमो मज़ेदार है और आपको इस फिल्म के लिए और उत्साहित कर देगा !

    देखिये ये प्रोमो यहाँ -