जेनिफर विंगेट के नए शो 'बेहद' की झलकियाँ देखिये यहाँ !
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Pallavi Jaiswal (एडिटोरियल टीम)
इंसान के लिए कुछ भी खतनाक हो सकता है, हद से ज़्यादा प्यार भी। सोनी टीवी पर मंगवार शाम शुरू हुए शो 'बेहद' इसी सोच के साथ शुरू हुआ है। इस शो में जेनिफर विंगेट, कुशल टंडन और अनेरी वजनी हैं। 'बेहद' तीन लोगों माया (जेनिफर) अर्जुन (कुशाल) और साँझ (अनेरी) की ज़िंदगी पर आधारित शो है। इस शो में जेनिफर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक बिज़नस टाइकून है और अर्जुन (कुशाल) से बेहद प्यार करती है। जेनिफर के किरदार की एक और बात ये है कि वे अपने अतीत की वजह से कुछ हद तक सायको हैं। अर्जुन (कुशाल) एक फोटोग्राफर है और माया के लिए काम करता है। साँझ (अनेरी) अर्जुन की बचपन की दोस्त है और मन ही मन उसे चाहती है।

माया का प्यार और ओबसेशन इन तीनों की ज़िंदगी में क्या बदलाव लाता है ये कहानी है। शो का पहला एपिसोड काफी अच्छा था। जेनिफर से अपनी एक्टिंग से पहले शो को अपने नाम किया। बाकि एक्टर्स भी अच्छे थे। अगर आपको लगता है कि इंडियन टीवी पर हमेशा एक जैसेशोज़ आते हैं तो आपको ये शो देखना चाहिए। शो के डायरेक्टर ने बेहतरीन काम किया है और उम्मीद है कि ये शो आगे चलकर अच्छा बना रहेगा।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें
AK vs AK रिव्यू
अनुराग कश्यप ने सालों अनिल कपूर को दो फिल्में ऑफर की थीं, लेकिन बात नहीं बनी, इस बार बात बन गई है औ... और देखें