फिल्म 'जुड़वाँ 2' के गाने 'सुनो गणपति बप्पा मोरया' में वरुण की बप्पा से शिकायत कुछ अजब ही है !
वरुण यानी राजा को गणपति बप्पा से एक अलग ही शिकायत है। हमें ये समझ नहीं आ रहा है कि जब वे कहते हैं 'सुनो गणपति बप्पा मोरया परेशान करें मुझे छोरियां' कहते हैं तो हमें इस बात के बारे क्या सोचना चाहिए।
ऐसा शायद ही कभी होता है कि एक लड़के को लड़कियों से दिक्कत हो और ऐसे में शायद भगवन भी नहीं जानते कि उन्हें क्या करना चाहिए। इसके अलावा गाने में थोड़ा एक्शन सीक्वेंस भी दिखाया गया है।
लेकिन ये गाना आपको अच्छा ज़रूर लगेगा और आप भी झूमने लगेंगे। हालाँकि अगर ये गाना थोड़ा लम्बा होता तो अच्छा था।
सुनिए ये गाना यहां और एन्जॉय कीजिये वरुण के क्रेजी डांस मूव्स को !
Updated: August 31, 2017 11:52 AM IST
Please Subscribe us OnGoogle News