Kangana Ranaut-Hrthik Roshan Controversy- ऋतिक रोशन और अपने संबंधो पर कंगना रनौत ने किया एक और सनसनी खेज़ खुलासा !

    Kangana Ranaut-Hrthik Roshan Controversy- ऋतिक रोशन और अपने संबंधो पर कंगना रनौत ने किया एक और सनसनी खेज़ खुलासा  !

    तीन बार की नेशनल अवार्ड विजेता बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों जिक्र कुछ इस अंदाज में किया " जिनको दुनिया की निगाहों से छिपा कर रखा, जिनको एक उम्र कलेजे से लगा कर रखा। तेरी खुशबू में बसे खत मैं जलाता कैसे, प्यार में डूबे हुए खत मैं जलाता कैसे?" कंगना ने अपने ख़त के पब्लिक में लीक होने पर कहा कि, "वे खत जो शायद मैंने लिखे थे, क्रूरता के साथ दुनिया के सामने आए। सोचिए तब मुझे (एक आम इंसान के तौर पर) कैसा महसूस हुआ होगा, क्योंकि आप अपने लवर को हर लेटर इमोशनल होकर लिखते हो।

    आप अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा पूरी दुनिया नहीं बल्कि उस अकेले शख्स के साथ शेयर करते हो। लेकिन जैसे ही वे लेटर पब्लिक हुए, मैं दुनिया के सामने नेकेड हो गई। कई रातों तक मैं कमरे में रोती रही। लोगों ने मेरा मजाक बनाया। लेकिन मैंने उन्हें क्रूरता से जवाब नहीं दिया।"

    इसी कड़ी में कंगना ने बताया,कि "यह एक पहाड़ों में रहने वाली लड़की की कहानी है, जो बहुत बहादुर और जिद्दी है। इसको एक लड़के की तस्वीर मिलती है, जिसे उससे प्यार हो जाता है। उस शख्स के लिए वह रेगिस्तान, पहाड़, समुद्र पार करके आती है। वह उसके साथ तारों के नीचे खड़ी होती है, तब वह उसे किस करता है और आई लव यू कहता है। वह उसे विश्वास दिलाती है कि वह कोई आम लड़की नहीं बल्कि शेरनी है। जब लड़की सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ती है तो आदमी उससे डरने लगता है। ऐसे में उनकी लव-स्टोरी ट्रेजडी बन जाती है।"

       

    'रिबॉक फिट टू फाइट' अवाडर्स में अपने अनुभव के बारे में कंगना ने कहा कि वो इन तमाम चीजों के बावजूद प्रेम के अपने अनुभव को गरिमापूर्ण रूप से लेना चाहती हैं। इस साल कि शुरुआत में ऋतिक और कंगना ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस दिया था। ऋतिक ने दावा किया था कि वो कंगना के साथ कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे। 

    दरअसल ये मामला तब शुरू हुआ था जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को 'मूर्ख एक्स' कहा था। ऋतिक ने इसका जवाब ट्वीट करके दिया था कि एक पोप के साथ रिलेशन संभव है, लेकिन उस वंडर्फुल महिला (कंगना) के साथ तो बिल्कुल भी नहीं। इसके बाद यह विवाद बढ़ गया और ऋतिक ने कंगना को माफी मांगने को कहा।