क्या आपको पता है स्टार बनने से पहले कैसे दिखते थे करण सिंह ग्रोवर?

    क्या आपको पता है स्टार बनने से पहले कैसे दिखते थे करण सिंह ग्रोवर?

    टीवी से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले सितारों में अब करण सिंह ग्रोवर का नाम बेझिझक लिया जाता है।

    2015 में आयी उनकी  बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन इसके पहले से ही करण काफी लोकप्रिय थे।  टीवी पर आने वाले सीरियल दिल मिल गए ने उनके किरदार डॉक्टर अरमान मालिक को बेहद पॉपुलर बना दिया था और सभी उनके दीवाने हो गए थे, खासकर लड़कियां। 

    लेकिन करण की शुरुआत वहां से नहीं हुई।  करण को एकता कपूर ने उनके शो 'कितनी मस्त है ज़िन्दगी' में स्पॉट किया और उसके बाद करण ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा ! इसी शो के सेट पर करण ने अपनी को-स्टार बरखा बिष्ट को डेट भी किया। दिल मिल गए की अपार सफलता के बाद करण सिंह ग्रोवर ने 'क़ुबूल है' में भी लीड रोल निभाया और कई रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया।  अभी तक उनकी तीन पत्नियां रह चुकी हैं - श्रद्धा निगम, जेनिफर विंगेट, और बिपाशा बसु।  बिपाशा के साथ उनका अफेयर फिल्म 'अलोन' के सेट पर शुरू हुआ और इस साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बन्ध गए। 

    आइये आपको दिखाते हैं कि स्टार बनने से पहले करण सिंह ग्रोवर कैसे दिखते थे, कुछ अनदेखी और रेयर तस्वीरों के साथ !