जानिये करिश्मा कपूर के तलाक के बारे में सब कुछ , यहाँ!

    जानिये करिश्मा कपूर के तलाक के बारे में सब कुछ , यहाँ!

    बॉलीवुड की 'लोलो' यानि करिश्मा कपूर का उनके पूर्व पति संजय कपूर के साथ तलाक निश्चित हो चुका है।  2014 में तलाकनामा दाखिल करने के बाद अब जाकर यह निश्चित हुआ है कि उनका तलाक पूरा होगा।  बीच में करिश्मा ने तलाक के लिए अपनी सहमति वापिस ले ली थी जिसके कारण इस में देरी हो गई। क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की इस जोड़ी के तलाक़ के पीछे का सच ?

    करिश्मा कपूर अपने समय की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। गोविन्दा और सलमान के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक रही और उसके अलावा उन्होंने अपनी एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता। ज़ुबैदा,शक्ति,दिल तो पागल है और फ़िज़ा जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाया।

    इसी बीच उनकी अजय देवगन के साथ सम्बन्ध होने की ख़बरें भी उड़ीं, लेकिन 1995 में उनके ब्रेक-अप की बातें सामने आई और यह मामला यहीं ख़त्म हुआ। 2000 के शुरूआती सालों में यह बात सामने आई कि करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन को डेट कर रही हैं। इस बात को तब आधार मिल गया जब दोनों ने इस रिश्ते को माना और यहाँ तक कि अभिषेक और करिश्मा ने सगाई भी की। 29 अक्टूबर 2002 को सगाई के बंधन में बंधे इस जोड़े की शादी जल्द ही होने के आसार थे कि अचानक यह सगाई तोड़ दी गयी और किसी ने इस बारे में कोई बात नहीं की।

    दोनों परिवारों की तरफ से कई तरह की अफवाहें आने के बावजूद किसी ने सही कारण पर रौशनी नहीं डाली और आनन फानन में करिश्मा की शादी संजय कपूर से हुई जो एक बिजनेसमैन हैं। संजय सिक्सट इंडिया (सोना ग्रुप) के सी ई ओ हैं।

    जब यह शादी हुई, उसके बाद 2005 में करिश्मा की बेटी 'समायरा' और 2010 में बेटे कियान का जन्म हुआ।  हालांकि बीच में दोनों के मन मुटाव की ख़बरें आई तो थीं लेकिन कुछ ज़्यादा नहीं हुआ।  इसके बाद ख़बरें आईं कि दोनों के बीच बढ़ता मनमुटाव इस हद तक पहुँच चुका है कि अब वापिस साथ आने की कोई गुंजाइश नहीं।  ख़बरों की मानें तो करिश्मा कपूर संदीप तोशनीवाल को डेट कर  रही हैं , तो संजय कपूर प्रिया सचदेवा  / चटवाल को।   दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की। 

    लेकिन बीच में मुश्किलें तब बढ़ीं जब करिश्मा ने सहमति वापिस ले ली इस बात पर कि संजय ने आर्थिक सहायता से इंकार किया है।  दूसरी तरफ संजय ने आरोप लगाए कि करिश्मा कभी उनके परिवार का हिस्सा नहीं बन सकीं।  करिश्मा को अपने दोनों बच्चों की कस्टडी लेने में कोई परेशानी नहीं हुई ,  और संजय भी उनसे हफ्ते में एक बार मिल सकते हैं  लेकिन जो भी हुआ, बहुत बड़े विवाद का विषय बना। आशा की जा  सकती है कि आने वाले समय में दोनों ही अपनी अपनी ज़िन्दगी ख़ुशी से बिता पाएंगे।