परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर दिखेंगे कॉफी विद करण में !

    परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर दिखेंगे कॉफी विद करण में !

    शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट के बाद अब ये दोनों स्टार्स दिखेंगे पॉपुलर चैट शो पर !

    बॉलीवुड के बेहद पॉपुलर  चैट शो 'कॉफ़ी विद करण' अपने पांचवे सीज़न के साथ लौट रहा है और इसके पहले एपिसोड  में शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'डियर ज़िन्दगी' को प्रमोट करने आने वाले हैं।  ये खबर तो सबको मालूम थी, लेकिन अब इस शो पर आने वाली अगली स्टार जोड़ी का खुलासा हो गया है।

    परिणीति चोपड़ा ने  अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करके जानकारी दी कि उन्होंने और आदित्य रॉय कपूर ने एपिसोड की  शूटिंग पूरी कर ली है और उन्हें काफी मज़ा आया।   यही नहीं , उन्होंने यह भी कहा कि इस शो का नाम 'गॉसिप विद करण' रख देना चाहिए। देखिये सीट से उनकी ये तस्वीर !