अपनी लेटेस्ट तस्वीर में पिता सैफ अली खान जैसे नज़र आ रहे हैं नन्हें तैमूर !
- सभी संग्रहीत
- अपडेट:
- लेखक: Surabhi Shukla
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर एक स्टार किड तो हैं ही साथ ही एक सुपरस्टार की तरह पॉपुलर भी हैं। जहाँ एक तरफ उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने को परेशान रहते थे वहीं अब आये दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अभी सिर्फ 6 महीने के ही हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग उससे कई ज़्यादा। रविवार को इंटरनेट पर तैमूर अली खान की एक नई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने पिता सैफ अली खान की कार्बन कॉपी लग रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस स्टार किड का फैन क्लब है, जिन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में नन्हें नवाब बहुत प्यारे लग रहे हैं।
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने अपने किसी इंटरव्यू में कहा था कि रोज़ उनके घर के नीचे कई सारे फैंस की भीड़ जमा होती है जो तैमूर को देखने के लिए बेचैन रहते हैं। तो वहीँ करीना कपूर खान ने एक चैट शो में कहा कि उनके पति सैफ अली खान और वो अक्सर इस बारे में बात करते रहते हैं कि तैमूर किसकी तरह दिखते है। आइये आपको दिखाते है तैमूर की कुछ क्यूटनेस से भरी कुछ तस्वीरें -

अपनी नानी के घर झूले में झूलते नन्हे तैमूर !
कुर्ता पैजामा पहने तैमूर किसी छोटे नवाब से कम नही लग रहें हैं !

इस तस्वीर में तैमूर हीरो की तरह लग रहे हैं !
अपनी क्यूटनेस की वजह से तैमूर सभी स्टार किड्स में नंबर वन पर हैं !

तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में तैमूर अपनी माँ करीना के साथ आये थे !
इस तस्वीर में तैमूर बहुत ही क्यूट नज़र आ रहे हैं !

करीना का कहना है कि तैमूर की आँखे उनके पापा रणधीर कपूर और बहन करिश्मा के जैसी हैं !
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The Body रिव्यू
द बॉडी वो फिल्म है जिसे सर्दियों में नहीं देखा जाना चाहिए, या शायद खाना खा के नहीं, या शायद होश मे... और देखें
Mardaani 2 रिव्यू
मर्दानी वर्ड के साथ दिक्कत ये है कि यहां एक महिला की सारी अचीवमेंट उसी पैमाने पर नापी जाती है जिसमे... और देखें
Pati Patni Aur Woh(2019) रिव्यू
कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बारे में एक सेट पैटर्न है, जिसे देखकर बहुतों को हंसी आती है, मज़ा आता है..... और देखें