मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के तथाकथित रिश्ते के बारे में सारी बातें जाने यहाँ !

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के तथाकथित रिश्ते के बारे में सारी बातें जाने यहाँ !

    बॉलीवुड में नए रिश्तों के बनने और बिगड़ने की खबर आग की तरह फैलती है। मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान का रिश्ता भी लोगों की नज़रों से दूर नहीं रह पाया। आख़िरकार इन दोनों ने अपने अलग होने दुनिया को सुना दी है और लोगों को चौंकाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात है इनके दूसरों के साथ लिंकअप्स की खबरें।

    जहाँ अरबाज़ खान गोवा में येलो मेहरा के साथ चिल कर रहे थे वहीं मलाइका का नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा। मलाइका और अरबाज़ के अलग होने की खबरों के बाद अर्जुन को मलाइका के घर से देर रात निकलते देखा गया और इसी के कारण इनके लिंकअप की ख़बरों ने बॉलीवुड के गलियारों में उड़ना शुरू किया। खबर है कि अरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन से एक पार्टी में मिली थीं और तभी से ये दोनों लगातार एक-दूसरे के टच में हैं।

    मलाइका के घर के बाहर खड़े एक फोटोग्राफर ने बताया, ''हम मलाइका के घर के बाहर ही खड़े थे जब अर्जुन उनसे मिलने आये। जब उनकी गाड़ी घर की ओर आयी तब हमने कोई फोटो नहीं खींची क्योंकि अगर हम ऐसा करते तो अर्जुन तभी वापस चले जाते। उनका ड्राइवर बाहर आया और उसने चेक किया कि वहाँ कोई फोटोग्राफर न हो। फिर वो गाड़ी में बैठा और अर्जुन को अंदर ले गया जहाँ अर्जुन उतर गए।''

    वैसे अर्जुन और मलाइका की दोस्ती काफी पुरानी है। एक समय पर अर्जुन ने सलमान की बहन अर्पिता को डेट किया था। खबर है कि अर्जुन के अर्पिता से ब्रेकअप के बाद मलाइका उनके साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में थीं।

    अर्जुन को मलाइका और अरबाज़ के अलग होने का कारण माना जा रहा था और इसकी वजह से अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने भी उन्हें मलाइका से दूर रहने को कहा। खबर ये भी है कि अलग होने के बाद भी अरबाज़ नहीं चाहते थे कि मलाइका अर्जुन से मिलें।

    लेकिन इस मामले पर मलाइका और अरबाज़ दोनों ने साथ में बयान दिया, ''हम किसी तीसरे की वजह से अलग नहीं हुए हैं। अलग होने की वजह मलाइका की ज़िंदगी में किसी और का आना या अरबाज़ के परिवार द्वारा उनका लाइफस्टाइल ना अपनाना नहीं है। ना ही मलाइका अरबाज़ के काम न करने की वजह से परेशान वे सलमान के आगे अपने दुखड़े रो रही हैं। ये हमारा आपसी मामला है। कृप्या गलत दुनिया में ना फैलायें।''

    यूँ तो हमने मलाइका और अरबाज़ को अलग-अलग देखने की आदत डाल ली थी लेकिन अपने बेटे अरहान के जन्मदिन पर साथ आकर इन दोनों ने सभी को एक बार फिर चौंक दिया।

    अर्जुन और अपने अफेयर की ख़बरें सुनने के बाद मलाइका ने हाल ही में बयान देकर साडी ग़लतफ़हमियों को दूर किया। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि वे अर्जुन के साथ किसी रिश्ते में नहीं हैं। मलाइका ने कहा ''अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन लोग हर बात को गलत नज़रिये से देखते हैं जो कि सही नहीं है।''

    हालाँकि हमेशा से मीडिया की नज़रों से बचते आये मलाइका और अर्जुन ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में साथ शिरकत करके अपने रिश्ते को काफी हद तक ऑफिसियल कर दिया है!

    लेटेस्ट ख़बरों और अपडेट के लिए फ्री में डाउनलोड करें  Desimartini App !