इसलिए कहा जाता है मनीष पॉल को बेस्ट होस्ट !

    इसलिए कहा जाता है मनीष पॉल को बेस्ट होस्ट !

    मनीष पॉल जिसका नाम सुनते ही उनका मज़ाकिया अंदाज़ याद आ जाता है। मनीष की बातों ने आपको हँसाया होगा, गुदगुदाया होगा या फिर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट तो ज़रूर ला दी होगी। मनीष एक जाने माने टेलीवीज़न एंकर,एक अच्छे होस्ट और बॉलीवुड एक्टर भी हैं। उनका वो सेंस ऑफ़ ह्यूमर या कॉमिक टाइमिंग ही है जो मनीष को बाकियों से अलग करती है। मनीष ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी और वीजे के रूप में की थी। इसके बाद मनीष ने कई सीरियलों में भी काम किया। लेकिन इसके बाद मनीष का सिक्का स्टैंड उप कॉमेडी और टेलीवीज़न होस्टिंग में चल गया।

    मनीष का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग एपीजे स्कूल,शेख सराय नयी दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने टूरिज्म में  बीए किया जिसके बाद वो अपनी दादी के साथ मुंबई में रहने लग गये। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक होस्ट के रूप में की जब वो दिल्ली के किसी स्कूल में होस्टिंग किया करते थे। इसके बाद मनीष मुंबई शिफ्ट हो गये जहाँ उन्हें पहला ब्रेक मिला।

    मुंबई में मनीष को पहला ब्रेक मिला जब वो साल 2002 में स्टार प्लस पर 'सन्डे टैंगो' होस्ट करते थे। मनीष ज़ी म्यूज़िक पर विज़े और रेडियो सिटी पर आरजे भी रह चुके हैं। इसके बाद मनीष के एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। वो स्टारवन चैनल के सीरियल 'घोस्ट बना होस्ट' में घोस्ट की भूमिका में नज़र आये। उन्होंने टीवी सीरियल 'राधा की बेटियाँ कुछ कर के दिखाएंगी','जिंदादिल','शश.... फिर कोई है', व्हील घर घर में आदि में काम किया। लेकिन मनीष को इन सब में कुछ ज्यादा मज़ा नहीं आया और उन्होंने साल 2008 में सब छोड़ दिया।

    फिर मनीष का असली करियर स्टार्ट हुआ उनको असली पहचान सारेगामापा छोटे उस्ताद होस्ट करके मिली। इसके बाद मनीष ने स्टैंड उप कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस और झलक दिखला जा जैसे शो आदि भी होस्ट किये। साल 2011 में उन्हें ज़ी टीवी के शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के लिए बेस्ट एंकर का अवार्ड मिला। 

    साल 2007 में मनीष ने संयुक्ता पॉल से शादी कर ली, जो बंगाली हैं। दोनों स्कूल टाइम में मिले थे और एक दूसरे को डेट करने लगे। इस समय मनीष और संयुक्ता एक बेटी के माता पिता हैं।

    जानिये क्यों मनीष पॉल को टीवी का बेस्ट होस्ट कहा जाता है -

    शो झलक दिखला जा मनीष की एंकरिंग के बिना पूरा ही नहीं होता। मनीष को उनके फैंस 'सुल्तान ऑफ़ स्टेज' बोलते थे। मनीष ने अपने फैंस को कई सालों तक एंटरटेन किया है।


    मनीष को ये बेहतर तरीके से पता है कि जजेस का ध्यान अपनी ओर कैसे मोड़ना है। करण जौहर के साथ मिलकर सेट पर छेड़खानी करना शो में जान दाल देता है। 

    मनीष बहुत फ़्लर्टी भी है। फिर चाहे वो शो की जज माधुरी दिक्षित हो या शो की गेस्ट जैकलीन फर्नान्डिज़ हो। यही वो अदा है जो मनीष की एंकरिंग में तड़का लगा देती है।

    मनीष की कांटेस्टेंट के साथ भी बहुत बनती है। अगर किसी ने अच्छा नहीं परफॉर्म किया तो वो अपनी बातों से उसे मोल्ड कर लेते हैं। ख़ुद का मज़ाक बनवाना उन्हें अच्छे से आता है।