एक्टर नील नितिन मुकेश ने कर ली है सगाई, देखिये कौन हैं उनकी लाइफ पार्टनर !

    एक्टर नील नितिन मुकेश ने कर ली है सगाई, देखिये कौन हैं उनकी लाइफ पार्टनर !

    बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने सगाई कर ली है। लेजेंडरी सिंगर मुकेश के पोते नील ने मुंबई की रहने वाली रुक्मणी सहाय से सगाई की है। इस खास मौके पर नील के करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। नील का यह रिश्ता उनके परिवारवालों ने जोड़ा है। खबर है कि नील और रुक्मणी की शादी अगले साल की शुरुआत तक हो सकती है। सगाई की रस्म जूहू के एक फाइव स्टार होटल में मंगलवार को हुई। रुक्मणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं और दोनों का परिवार एक दूसरे को अच्छी तरह से जानता है।

    नील की जिंदगी के इस अहम पड़ाव और उनकी हमसफर के बारे में बात करते हुए नील के पिता सिंगर नितिन मुकेश ने कहा, आखिरकार नील सेटल हो रहा है। जब बात शादी की हो तो नील ट्रेडिश्नल रीति रिवाजों को काफी मानता है। उन्होंने अपने लिए पार्टनर चुनने का फैसला हमपर छोड़ दिया था। नील के लिए रुक्मणी से बेहतर पार्टनर कोई हो ही नहीं सकता था। रुक्मणी ने पहले ही हमारे दिल जीत लिए हैं। उनका परिवार और परवरिश काफी अच्छी है। वह उन्हीं वैल्यूज के साथ पली बढ़ी हैं जिनके साथ नील बड़े हुए हैं। नील और रुक्मणी ने सगाई से पहले एक दूसरे के साथ एक महीने बातचीत की और उसके बाद जाकर शादी का फैसला लिया।