तस्वीरों में देखिये नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की सगाई !

    तस्वीरों में देखिये नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की सगाई !

    बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अपनी शादी की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अपनी शादी को रोमांटिक सिटी ऑफ़ लेक्स - उदयपुर में प्लान करने से लेकर दुनिया के बेस्ट डिज़ाइनर्स तक नील सब कुछ कर रहे हैं। शादी का सेलिब्रेशन मंगलवार शाम नील और रुक्मिणी की सगाई से शुरू हुआ।

    इस रिंग सेरेमनी बिल्कुल बॉलीवुड की फिल्मों जैसी थी। नील ने अपने घुटनों पर जाकर रुक्मिणी को प्रोपोज़ किया और रुक्मिणी ने उन्हें एक स्पीच डेडिकेट की। इसके बाद रिंग सेरेमनी हुई, केक काटा गया और सभी ने खूब डांस किया।

    मंगलवार को शुरू हुआ ये सेलिब्रेशन 9 फरवेय तक चलेगा। 8 फरवरी को संगीत होगा और हल्दी, चूड़ा और बाकी सब के साथ 9 फरवरी को नील और रुक्मिणी शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद एक फैमिली डिनर और कॉकटेल पार्टी होगी।

    शोभा डे के बेटे और डिज़ाइनर आदित्य किलाचंद नील की ड्रेस डिज़ाइन करेंगे और मुम्बई के डिज़ाइनर सरथ कृष्णन रुक्मिणी की ड्रेस डिज़ाइन करेंगे।

    देखिये उनकी सगाई की तस्वीरें यहाँ -